'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के तहत IDF ने लिटानी नदी के एक और मुख्य क्रॉसिंग को मलबे में तब्दील किया. दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने लिटानी नदी पर बने एक और पुल को उड़ा दिया है. इस तरह इजरायल ने अब तक सात अहम पुल तबाह कर दिए हैं. इस तरह उसने हिजबुल्लाह के हथियारों की सप्लाई लाइन को पूरी तरह ठप कर दिया है. उत्तर से दक्षिण की ओर रॉकेट और लॉन्चर ले जाने वाला रास्ता बंद हो गया है.