ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर हमला किया है. इजरायल के पेताह टिकवा पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी. मिसाइल हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद पेटाह टिकवा में बड़ा धमाका भी हुआ. ईरान की ओर से दागी गई ताज़ा मिसाइलों के हमले में एक इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है. इस हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया.