अमेरिका-ईरान में 12 दिन के सीजफायर के बाद तनाव अब फिर बढ़ गया है. ईरान ने यूएई में ड्रोन अटैक किया है जिसके बाद बहरीन में रेड अलर्ट जारी है. ईरानी मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से ये दावा किया है कि अमेरिका सेना ने ईरान के ओर सामान ले जा रहे दो नागरिक जहाजों को निशाना बनाया है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है..