ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपने पाकिस्तान के दौरे के बाद रूस पहुंचे. रुस की राजधानी मॉस्को में उन्होनें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की. अराघची की पुतिन से युद्धविराम सहित कई अहम मुद्दों पर बात हुई. पुतिन ने साथ ही अराघची से कहा कि रूस ईरान की हर संभव मदद करेगा.