पीएम मोदी के मुरीद हुए अमेरिकी NSA, कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जैक सुलविन का पीएम मोदी को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है. भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों पर बात करते हुए सुलविन ने कहा कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच उपयोगी और बहुत ही व्यवहारिक संबंध हैं.

Advertisement
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (फोटोः रायटर्स) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (फोटोः रायटर्स)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

15 नवंबर से इंडोनेशिया के बाली में आयोजित हो रहे जी 20 सम्मेलन से पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलविन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. जी 20 सम्मेलन में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता से पहले सुलवैन ने कहा है कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच बहुत ही अच्छे संबंध हैं. उन्होंने कहा कि जी20 सम्मेलन में जो बाइडेन नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर उत्सुक हैं.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति के अधिकारिक निवास व्हाइट हाउस पर पत्रकारों से बात करते हुए जैक सुलविन ने कहा कि जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद नरेंद्र मोदी व्हाइट हाउस आ चुके हैं. इसके अलावा भी कई मौकों पर दोनों नेताओं ने व्यक्तिगत मुलाकात की हैं. साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और फोन के माध्यम से भी एक दूसरे से संपर्क में रहते हैं.

अमेरिका-भारत संबंध को मजबूत बनाने का लक्ष्य
सुरक्षा सलाहकार सुलविन ने कहा कि दोनों नेता कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर साझा हित को देखते हुए फैसला लेते हैं. साथ ही सुलवैन ने यह भी कहा कि दोनों नेता अमेरिका और भारत साझेदारी (US-India partnership) को और मजबूत करने में अपना काम बखूबी से निभा रहे हैं. सुलवैन ने कहा कि जब आप इन सभी चीजों पर गौर करते हैं तो इससे एक बात साफ हो जाती है कि दोनों नेताओं के बीच उपयोगी और बहुत ही व्यावहारिक रिश्ते हैं. 

Advertisement

पीएम मोदी से मिलने को लेकर उत्सुक
जैक सुलविन ने कहा कि जी20 सम्मेलन में जो बाइडेन पीएम मोदी से मिलने को लेकर उत्सुक हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम अगले साल होने वाले जी 20 सम्मेलन को लेकर भी काफी उत्सुक हैं. अगले साल यानी 2023 का जी20 सम्मेलन का आयोजन भारत की अध्यक्षता में होगी. हाल ही में भारत सरकार ने जी20 लोगो का अनावरण किया है. उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले जी20 सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आ सकते हैं. 

क्या है G-20 सम्मेलन 

इसकी स्थापना 1999 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के सहयोग से की गई थी. G-20 समूह में दुनिया के विकसित और उभरती अर्थव्यवस्था वाले देश शामिल हैं. इस समूह में 19 देश और यूरोपियन यूनियन शामिल है. एक अनुमान के मुताबिक, दुनिया की लगभग दो तिहाई आबादी G-20 समूह के देशों में बसी है. 

इस समूह में भारत, चीन, रूस, सऊदी अरब, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, तुर्की, कोरिया गणराज्य, जापान, मैक्सिको, सऊदी अरब, इटली, फ्रांस, इंडोनेशिया, कनाडा, ब्राजील, आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका और यूरोपियन यूनियन शामिल हैं.

G-20 सम्मेलन 2022 की अध्यक्षता इंडोनेशिया कर रहा है. वहीं, 2023 की अध्यक्षता भारत करेगा. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »