दुबई ड्रोन अटैक में पाकिस्तानी नागरिक की मौत, ईरान के निशाने पर अमेरिकी ठिकाने

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध आज 9वें दिन में प्रवेश कर चुका है. मिडिल ईस्ट के कई इलाकों में लगातार स्थिति गंभीर बनी हुई है. ईरान लगातार अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा कर रहा है. वहीं इस बीच दुबई में ईरान के ड्रोन हमलों के कारण एक पाकिस्तानी नागिरक की मौत की खबर सामने आई है.

Advertisement
दुबई में ईरानी ड्रोन हमले के कारण एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है. (Photo: AP) दुबई में ईरानी ड्रोन हमले के कारण एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का आज 9वां दिन है. मिडिल ईस्ट के कई इलाकों में आज भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. वहीं इस बीच दुबई के अधिकारियों के मुताबिक, अल बरशा इलाके में हुए ईरानी ड्रोन हमले की घटना में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है.

यहां एक सफल हवाई इंटरसेप्शन के बाद श्रैपनेल (धातु का टुकड़ा) एक वाहन पर आ गिरा. इस घटना में पाकिस्तानी नागरिकता वाले एक निवासी की मौत हो गई.

Advertisement

ईरान ने दावा किया है कि उसने कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने बयान में कहा कि ऑपरेशन ‘ट्रू प्रॉमिस-4’ की 27वीं लहर, जिसे “या हैदर कर्रार” कोडनेम दिया गया था, इसमें अमेरिकी और जायनिस्ट ठिकानों को ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले से अंजाम दिया गया.

यह भी पढ़ें: बर्खास्तगी और बमबारी का कनेक्शन? अमेरिकी जांच एजेंसी में बड़े फेरबदल के तुरंत बाद दहला ईरान

इस रणनीतिक और बहुआयामी ऑपरेशन में कब्जे वाले इलाकों के उत्तर में स्थित हाइफा में जायनिस्ट सेना के ठिकानों को IRGC की एयरोस्पेस फोर्स की नई सॉलिड-फ्यूल ‘खैबरशकन’ मिसाइलों से निशाना बनाया गया. इन मिसाइलों में सटीक लक्ष्य तक गाइडेंस की क्षमता है.

ड्रोन यूनिट्स ने भी “मरीना” इलाके में अमेरिकी सेना के मुख्यालय को निशाना बनाया, जो वार्नर ब्रदर्स कंपनी की इमारतों के बाहरी इलाके में स्थित है.

Advertisement

IRGC नौसेना ने पोर्ट सलमान में अमेरिकी 5वें बेड़े (फिफ्थ फ्लीट) और अमेरिकी सैन्य समर्थन ठिकानों को भी निशाना बनाया.

ह्यूमन शील्ड का सहारा

IRGC के मुताबिक मैदान से मिली जानकारी बताती है कि जायनिस्ट शासन अपने सैनिकों को बचाने के लिए कब्जे वाले इलाकों के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को रोककर “ह्यूमन शील्ड” की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है.

ईरान के हमलों के बाद क्षेत्र और कब्जे वाले इलाकों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. IRGC का कहना है कि उसके सशस्त्र बलों की यूनिट्स अमेरिकी सैनिकों पर नजर रखते हुए व्यवस्थित तरीके से घात लगाने की रणनीति पर काम कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement