अमेरिका ने अफगानिस्तान को घोषित किया ‘रॉन्गफुल डिटेंशन स्टेट’, कहा- 'अंजाम भुगतना होगा'

अमेरिका ने अफगानिस्तान को 'स्टेट स्पोंसर ऑफ रॉन्गफुल डिटेंशन' घोषित किया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तालिबान को चेतावनी दी है कि वो अमेरिकी बंधकों को तुरंत रिहा करें. इस फैसले के बाद अफगानिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं

Advertisement
अमेरिका ने अफगानिस्तान को चेतावनी दी. (Photo: Reuters) अमेरिका ने अफगानिस्तान को चेतावनी दी. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:57 AM IST

अमेरिका ने अफगानिस्तान को 'स्टेट स्पोंसर ऑफ रॉन्गफुल डिटेंशन' (गलत तरीके से हिरासत में रखने वाला देश) घोषित कर दिया है. ये कदम तालिबान के अमेरिकी नागरिकों को बंधक बनाने और उन्हें अपनी मांगों के लिए इस्तेमाल करने की कोशिशों के जवाब में उठाया गया है.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तालिबान को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, आज मैं अफगानिस्तान को गलत तरीके से हिरासत में रखने वाले राज्य के तौर पर नामित कर रहा हूं. 

Advertisement

रुबियो ने आगे कहा कि तालिबान अपनी नीतियों में रियायतें पाने के लिए आतंकवादी हथकंडों का इस्तेमाल कर रहा है. लेकिन अमेरिका इसे किसी हाल में कामयाब नहीं होने देगा.

अमेरिकी नागरिकों की रिहाई की मांग

अमेरिका ने तालिबान से अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी की मांग की है. विदेश मंत्री रुबियो ने कहा, तालिबान को डेनिस कोयल, महमूद हबीबी और अफगानिस्तान में गलत तरीके से हिरासत में लिए गए सभी अमेरिकियों को रिहा करना चाहिए.

सख्त परिणाम भुगतने की चेतावनी

बंधक मामलों के लिए विशेष राष्ट्रपति दूत (SPEHA) ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा, 'हमने तालिबान से कहा है कि बंधक कूटनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हमारा मतलब साफ था. उन्होंने चेतावनी दी कि इस नए पदनाम के बाद अफगानिस्तान को इसका बुरा नतीजा भुगतना होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'क्या अफगानिस्तान-PAK जंग में देंगे दखल?' सवाल पर ये बोले ट्रंप, शहबाज-मुनीर का भी किया जिक्र

दुनिया भर के देशों को नोटिस

अमेरिका ने अफगानिस्तान के साथ-साथ उन सभी देशों को चेताया है जो निर्दोष लोगों को बंधक बनाते हैं. राष्ट्रपति दूत ने कहा, हम इस भयानक प्रैक्टिस में शामिल दूसरे लोगों को भी नोटिस पर रख रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement