दुबई की रानी का ये अंदाज नहीं देखा होगा! पुराना Video देख भावुक हुए UAE के PM

यूएई के उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपनी पहली पत्नी शेखा हिंद बिंत मकतूम के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो 1970 की डॉक्यूमेंट्री से लिया गया है, जिसमें शेखा हिंद के बचपन की दुर्लभ झलकियां हैं.

Advertisement
दुबई के शासक ने अपनी पत्नी का दुर्लभ वीडियो शेयर किया है (Photo: X) दुबई के शासक ने अपनी पत्नी का दुर्लभ वीडियो शेयर किया है (Photo: X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपनी पहली पत्नी शेखा हिंद बिंत मकतूम बिन जुमा अल मकतूम के जन्मदिन पर एक बेहद भावुक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुबई की रानी के बचपन की दुर्लभ झलकियां दिख रही हैं.

यह वीडियो फुटेज 1970 की डॉक्यूमेंट्री ‘बिहाइंड द वील’ से लिया गया है, जिसे फोटोग्राफर ईव अर्नोल्ड ने दुबई में शूट किया था.

Advertisement

वीडियो में शेखा हिंद के बचपन के कुछ पल दिखाई देते हैं. वीडियो में नैरेटर कहता है, 'उनकी आंखों में दिखता था कि भविष्य दूर नहीं है बल्कि वो छोटे-छोटे कदमों से एक महान राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है. वो महज किसी आर्काइव की तस्वीर या किसी फिल्म का सीन नहीं थीं, वो ऐसी महिला थीं जिनकी मौजूदगी कैमरे से पहले दिल ने महसूस की. उनकी मौजूदगी में शब्द खामोश हो जाते हैं और अर्थ बोलने लगते हैं.'

वीडियो में शेख मोहम्मद एक शेर पढ़ते हुए सुनाई देते हैं:

'लोगों के शोर के ऊपर मैं तुम्हारी आवाज की गूंज सुनता हूं,
एक एहसास जो दिलों और रूहों में बहता है.
तुम्हारे साथ मैं संकल्प, सोच और निराशा सब भूल जाता हूं,
तुम्हारा प्यार मेरे दिल और जमीर में गहराई से बसा है.'

Advertisement

नैरेटर आगे कहता है कि उनका नाम प्रेम की कविता में और दुबई के हर कोने में अमर हो चुका है. वो सिर्फ अपने बच्चों की मां नहीं, बल्कि सबकी मां हैं.

नैरेटर कहता है, 'शेखों की मां और राष्ट्र की साथी, आप दुबई का सहारा और उसके लोगों की खुशी हैं. हर साल आप दुबई की रोशनी और उसकी कोमल धड़कन बनी रहती हैं.' 

वीडियो के अंत में शेख मोहम्मद कहते हैं, 'आप वैसी ही बनी हुई हैं जैसी हमेशा रही हैं, बीते हर दौर के बावजूद.'

वीडियो शेयर करते हुए दुबई के शासक ने लिखा, 'आपके जन्मदिन पर… आप हर साल मेरे दिनों की सबसे खूबसूरत तारीख रहें… आप हर साल मेरी खुशी और मेरे सुकून की धड़कन रहें… आप हर साल मेरी जीवनसाथी और मेरी जिंदगी की दोस्त बनी रहें…मेरी दुआ है कि खुदा आपको महफूज रखे… आपकी आंखों को मासूमियत, सपनों और जिंदगी का वतन बनाए रखे… और आपके दिल को मेरे लिए एक ऐसा वतन बनाए रखे, जिसकी मुझे हर दिन तलाश रहती है.'

दुबई के शासक ने की 6 शादियां और हैं 30 बच्चे

रिपोर्टों के मुताबिक, दुबई के शासक ने कम से कम 6 शादियां की है जिनसे उनके 30 बच्चे हैं. पहली पत्नी शेखा हिंद बिंत मकतूम बिन जुमा अल मकतूम के साथ 1979 में उनकी शादी हुई थी. तब शेखा हिंद 17 साल की थीं और उम्र में उनसे 13 साल छोटी थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement