ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 10 दिन के लिए रोके, बोले- बातचीत बहुत अच्छी चल रही है

जंग के बीच अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 10 दिन के लिए रोक दिए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि बातचीत काफी अच्छी चल रही है और ईरान के अनुरोध पर उन्होंने हमले रोकने का फैसला किया है. हालांकि यह कदम युद्धविराम की शुरुआत है या सिर्फ अस्थायी राहत, ये आने वाले दिन तय करेंगे.

Advertisement
अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ी घोषणा की है (Photo- REUTERS/Kylie Cooper) अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ी घोषणा की है (Photo- REUTERS/Kylie Cooper)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:56 AM IST

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले हमलों को 10 दिनों के लिए स्थगित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह फैसला ईरान सरकार के अनुरोध पर लिया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच जारी बातचीत को आगे बढ़ने का मौका मिल सके.

Advertisement

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ईरानी सरकार के अनुरोध पर मैं ऊर्जा ठिकानों को तबाह करने की कार्रवाई को 10 दिनों के लिए रोक रहा हूं, जो सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे तक जारी रहेगा.'

ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी चल रही है और सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है. उन्होंने मीडिया की खबरों को खारिज करते हुए कहा, 'बातचीत जारी है और वे बहुत अच्छी तरह से चल रही हैं.'

युद्ध के बढ़ने के बाद से यह पहला मौका है जब अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा क्षेत्र को निशाना बनाने वाले हमलों में औपचारिक रूप से कमी की है. पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के तेल और ऊर्जा केंद्रों पर भीषण हमले कर रहे थे, जिसका उद्देश्य तेहरान की सैन्य और आर्थिक कमर तोड़ना था.

Advertisement

इन हमलों के जवाब में ईरान ने भी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और सहयोगी देशों के बुनियादी ढांचे पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे संघर्ष और व्यापक युद्ध की ओर बढ़ता नजर आया.

विशेषज्ञों का मानना है कि 10 दिन की यह रोक मौजूदा संघर्ष में पहली बड़ी नरमी है, जो बैकचैनल कूटनीति के लिए रास्ता खोल सकती है. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह अस्थायी कदम व्यापक युद्धविराम में बदलेगा या सिर्फ तनाव कम करने की कोशिश भर रहेगा.

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने अमेरिका को बहुत कीमती तोहफा भेजा है. गुरुवार को उन्होंने कहा कि ईरान ने होर्मुज जलसन्धि से 10 तेल टैंकर पार कराने की अनुमति दी. ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान दिया. ट्रंप के अनुसार ईरान ने शुरू में आठ टैंकर गुजरने की अनुमति देने का कहा था. ये कुछ पाकिस्तानी झंडे वाले थे अंततः संख्या 10 टैंकर तक बढ़ गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement