थाईलैंड में चार भारतीय पर्यटक रहस्यमय तरीके से हुए बेहोश... एक की मौत

थाईलैंड में रात के समय कुछ भारतीय पर्यटक एक कैफे में गए, जहां वे अचानक रहस्यमय तरीके से बेहोश हो गए. घटना के बाद इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Advertisement
सुरक्षाकर्मियों ने जानकारी दी कि शुक्रवार रात 5 भारतीय एक साथ कैफे में पहुंचे थे. (Photo: Reuters) सुरक्षाकर्मियों ने जानकारी दी कि शुक्रवार रात 5 भारतीय एक साथ कैफे में पहुंचे थे. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

थाईलैंड में एक कैफे में रात के समय कुछ भारतीय नागरिक गए और कुछ देर बाद रहस्यमय तरीके से अचानक बेहोश हो गए. घटना के बाद इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. रहस्यमय तरीके से बेहोश होने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल एक नागरिक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. भारतीय दूतावास ने इस घटना की जानकारी दी.

Advertisement

दूतावास ने कहा कि वह थाईलैंड के अधिकारियों के संपर्क में है और 9 मई को थाइलैंड के फुकेत नामक जगह में हुई इस घटना पर कड़ी नजर रखी जा रही है. जिसमें कुछ भारतीय पर्यटक बेहोश हो गए थे.

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर एक पोस्ट में कहा, 'एक युवा भारतीय पर्यटक की मौत पर हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. दुख की इस घड़ी में मृतक के परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए दूतावास के अधिकारी उनके संपर्क में हैं.'

दूतावास ने बताया कि, हम घटना की जांच कर रहे हैं. अधिकारियों के साथ भी संपर्क में हैं और अन्य लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति पर भी नजर रख रहे हैं.

चार भारतीय हुए थे बेहोश

थाई मीडिया के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई. कैफे के सुरक्षाकर्मियों ने जानकारी दी कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पांच भारतीय एक साथ कैफे पहुंचे. रात करीब 1:54 बजे उनमें से चार एक-एक करके बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शनिवार करीब दोपहर 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि बाकी 3 लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »