गुजरात आ रहे थाई कार्गो शिप पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला, आग लगने के बाद निकाले गए 20 क्रू मेंबर

होर्मुज स्ट्रेट में बुधवार को एक थाई झंडे वाले कार्गो शिप पर हमला किया गया. गुजरात की ओर जा रहे इस जहाज को एक अनजान प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया, जिससे उसमें आग लग गई. इलाके में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करना पड़ा.

Advertisement
मिडिल ईस्ट के अहम शिपिंग रूट में मयूरी नारी कार्गो शिप को अनजान प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया. (File Photo: ITG) मिडिल ईस्ट के अहम शिपिंग रूट में मयूरी नारी कार्गो शिप को अनजान प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

मिडिल ईस्ट के अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट में बुधवार को एक थाई कार्गो शिप पर हमला किया गया है. ये जहाज गुजरात की ओर आ रहा था. इस दौरान एक अनजान प्रोजेक्टाइल ने उसको निशाना बनाया. इस वजह से उसमें आग लग गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 20 क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

शिप ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इस जहाज की पहचान मयूरी नारी के तौर पर हुई है. ये घटना ओमान के उत्तरी तट से लगभग 11 नॉटिकल मील दूर हुई है. थाईलैंड की सरकार ने कन्फर्म किया है कि हादसे के बाद जहाज पर मौजूद 23 क्रू मेंबर में से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया है. तीन लोग अभी भी वहां मौजूद हैं.

Advertisement

मरीन सूत्रों के मुताबिक, जहाज को हुए नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है. ओमानी नेवी ने घटना के बाद तुरंत इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. रॉयल थाई नेवी और यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन ने बताया कि 11 मार्च को कार्गो शिप पर अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ.

जहाज की पहचान की पुष्टि इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन नंबर के साथ सुपरस्ट्रक्चर से की गई, जो उसकी पुरानी तस्वीरों और रिकॉर्ड से मेल खाते हैं. मयूरी नारी जहाज का मालिकाना हक प्रेशियस शिपिंग के पास है. इस हमले के बाद जहाज में लगी आग ने स्थिति को गंभीर बना दिया, लेकिन जल्द बू पा लिया गया.

इस हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार की अभी तक आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं हो पाई है. रॉयल थाई नेवी और समुद्री सुरक्षा अधिकारियों दोनों ने कहा है कि प्रोजेक्टाइल अनजान था. अब तक किसी भी देश या संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement