जिस देश पर कब्जा करना चाहता है अमेरिका, वहां पहुंचा रूस का 1 लाख मीट्रिक टन तेल से भरा टैंकर

अमेरिका की ओर से मिले नरमी के संकेत के बीच रूस का तेल टैंकर क्यूबा पहुंच गया है, जिससे ऊर्जा संकट से जूझ रहे देश को राहत मिलने की उम्मीद है. पिछले तीन महीनों से क्यूबा को कोई बड़ा तेल सप्लाई नहीं मिला था. अमेरिका द्वारा वेनेजुएला और अन्य देशों से सप्लाई रोकने के बाद हालात और बिगड़ गए थे.

Advertisement
अमेरिकी रुख में नरमी के बीच क्यूबा पहुंचा रूसी टैंकर (Photo: Reuters) अमेरिकी रुख में नरमी के बीच क्यूबा पहुंचा रूसी टैंकर (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

तीन महीने की भीषण ऊर्जा किल्लत के बाद क्यूबा को आखिरकार राहत मिली है. रूस का एक तेल टैंकर 'अनातोली कोलोडकिन' एक लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर क्यूबा पहुंच गया है. रूसी परिवहन मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है और यह जहाज अभी मातान्जास बंदरगाह पर तेल उतारने की तैयारी में है.

पिछले तीन महीनों से क्यूबा में एक भी तेल का जहाज नहीं पहुंचा था. इसकी वजह थी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियां. 

Advertisement

जनवरी में अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के बाद वेनेजुएला से क्यूबा को होने वाली तेल आपूर्ति बंद करवा दी. इतना ही नहीं ट्रम्प ने धमकी दी थी कि जो भी देश क्यूबा को तेल भेजेगा उस पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा. इस डर से क्यूबा को सबसे ज्यादा तेल देने वाले देश मेक्सिको ने भी अपनी आपूर्ति रोक दी.

नतीजा यह हुआ कि 10 करोड़ की आबादी वाले इस छोटे से कैरेबियाई देश में बिजली संकट गहरा गया. पूरे देश में लंबे-लंबे बिजली कटौती होने लगी. पेट्रोल की बिक्री पर सख्त राशनिंग लागू हो गई. सबसे दर्दनाक बात यह रही कि क्यूबा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इस ऊर्जा संकट का सबसे बुरा असर कैंसर के मरीजों पर पड़ा, खासकर बच्चों पर.

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला और ईरान के बाद ट्रंप का अगला 'टारगेट' क्यूबा, बोले- 'इसे आजाद कराऊंगा या करूंगा कब्जा'

Advertisement

ट्रम्प ने अचानक पलटी क्यों मारी?

रविवार को ट्रम्प ने अचानक अपना रुख बदल लिया और कहा कि उन्हें किसी भी देश के क्यूबा को तेल भेजने से कोई आपत्ति नहीं है. इसके तुरंत बाद रूसी जहाज क्यूबा के तट की तरफ बढ़ता दिखा.

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कानेल पहले ही कह चुके थे कि तीन महीने से कोई तेल टैंकर नहीं आया और देश गंभीर संकट में है. अब रूसी तेल के पहुंचने से क्यूबा को बिजली संकट से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

इनपुट: रॉयटर्स 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement