ईरान के नए सुप्रीम लीडर को शहबाज शरीफ की बधाई! बोले- 'पाकिस्तान की जनता साथ खड़ी है'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के नव नियुक्त सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को बधाई का संदेश भेजा है. शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में पाकिस्तान की जनता ईरान के लोगों के साथ खड़ी है.

Advertisement
pakistan pm shehbaz sharif (Photo: Reuters) pakistan pm shehbaz sharif (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को बधाई दी है. शहबाज शरीफ ने पत्र लिखकर मोजतबा खामेनेई के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर संवेदना व्यक्त की और नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं.

अली खामेनेई की मौत अमेरिका और इजरायल की सेनाओं के हमले में हुई थी. खबरों के मुताबिक सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को 88 सदस्यीय असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया है. यह संस्था ईरान में सर्वोच्च नेता के चयन के लिए जिम्मेदार होती है.

Advertisement

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने  मोजतबा खामेनेई को बधाई देते हुए कहा कि इस कठिन समय में पाकिस्तान की जनता ईरान के लोगों के साथ खड़ी है और गहरी संवेदना और प्रार्थनाएं व्यक्त करती है.

शहबाज शरीफ ने अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन को गहरी क्षति बताया और ईरान की नेतृत्व व्यवस्था और जनता के प्रति एकजुटता व्यक्त की. 

नए सुप्रीम लीडर को बधाई देते हुए उन्होंने आशा जताई कि मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व में ईरान शांति, स्थिरता और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेगा. 

शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और ईरान के रिश्ते साझा आस्था, इतिहास, संस्कृति और भाषा पर आधारित हैं.

यह भी पढ़ें: खाड़ी देशों से जान बचाकर भाग रहे अमीर! अब ओमान ने लगाई प्राइवेट जेट पर रोक

11वें दिन भी जंग जारी
जंग के 11वें दिन भी मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच अमेरिकी रक्षा सचिव हेगसेथ ने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों की संख्या अब तक सबसे कम रही है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान की नौसेना को नष्ट करना है. 

Advertisement

हेगसेथ ने आगे कहा कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमता और उसके रक्षा औद्योगिक ढांचे को खत्म करना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement