'रूस से तेल हमें भी लेने दो...', इंडिया की छूट PAK को चुभी, नजम सेठी बोले- हम तो ट्रंप को नोबेल दिलवा रहे थे

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

Advertisement
कराची में पेट्रोल पंप पर लोगों की कतार. (Photo: Reuters) कराची में पेट्रोल पंप पर लोगों की कतार. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

'इनका क्या ख्याल है इससे पाकिस्तान को बचा लेंगे. अगर पाकिस्तान को बचाना है तो फिर जाते और डोनाल्ड ट्रंप से कहते कि अगर आपने इंडिया को सहूलियत दी है कि वो रूस से तेल मंगवा ले तो हम भी मंगवा लेते हैं रूस से. हमारे भी बड़े मसले हैं. रूस के साथ हमें भी ताल्लुकात बनाने थे, लेकिन नहीं. वहां नहीं पहुंचेंगे वहां तो उनको नोबेल प्राइज देने की तैयारी हो रही थी.' 

Advertisement

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी ने शहबाज सरकार को तगड़ी फटकार लगाई है. उन्होंने कहा है कि यही लोग थे जो डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल दिला रहे थे, अब ये लोग ट्रंप के पास वही रियायत मांगने क्यों नहीं जाते हैं जो ट्रंप ने भारत को दी है.

ट्रंप ने भारत को 30 दिनों तक रूस से क्रूड ऑयल खरीदने पर सहमति जताई है. हालांकि अमेरिकी दावों के विपरित भारत ने हमेशा से कहा है कि उसके लिए 140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. 

ईरान वॉर के बाद पाकिस्तान में तेल का संकट गंभीर रूप से बढ़ गया है. दो दिन पहले सरकार ने अभूतपूर्व फैसला लेते हुए एक ही बार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 55 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी. पाकिस्तानी जनता पेट्रोल पंप के चक्कर लगा रही है. इस वक्त पाकिस्तान में सामान्य पेट्रोल की नई कीमत 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर है, जबकि हाई-स्पीड डीजल 335.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल हो गई है.

Advertisement

इतनी कीमतें बढ़ने के बावजूद पाकिस्तानी सरकार अपने ग्राहकों की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रही है.  

नजम सेठी ने एक टीवी चैनल पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि हमारी सरकार किस किस्म की नीतियां बनाती है.  

उन्होंने कहा, "ये अवाम इसमें इतना गुस्सा है आपके खिलाफ. ये किसी दिन फट पड़ी न तो आपको समझ में नहीं आनी, किसी जेट के अंदर आपको भागना पड़ेगा. आप मेहरबानी करें, अवाम के ऊपर ये बम न फोड़ा करें. अगर फोड़ना है तो अपने ऊपर फाड़ें. ये जो हमारे नौकरशाह, अफसर, ब्यूरोक्रेट्स और  हमारे सरमायादार हैं उनकी सुविधा कम कर दें."

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल और क्रूड ऑयल का स्तर डेंजर जोन तक पहुंच चुका है. पड़ोसी मुल्का में पेट्रोल का स्टॉक 26 दिनों का, डीजल का 25 दिनों का और क्रूड का स्टॉक 10 दिनों बचा है. 

नजम सेठी ने कहा कि मैंने अवाम की हालत सड़कों पर देखी सब बहुत परेशान थे. सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल सवार जो लाइन में लगे थे और अपना वक्त जाया कर रहे थे उन्हें कुछ तेल मिल जाए. 

नजम सेठी ने कहा कि सरकार 110 रुपये बढ़ाना चाहती थी, लेकिन उन्होंने मेहरबानी की कि 55 रुपया बढ़ाया वरना वो चाहते तो 110 भी बढ़ा देते. 

Advertisement

भारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आप भारत में देखें, भारत में कीमतें नहीं बढ़ी बल्कि उन्होंने मजीद इंपोर्ट की एफर्ट्स की हैं. उन्होंने अमेरिका से रियायत ली है. बांग्लादेश में पैनिक बाइंग देखी गई है लेकिन वहां पर कीमतें नहीं बढ़ीं. पाकिस्तानी हुकूमत ने क्या किया? सारा बोझ अवाम पर शिफ्ट कर दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement