चीन ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर शिप, लंबाई इतनी कि फुटबॉल ग्राउंड बन जाए

चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा मेथनॉल ड्यूल-फ्यूल कंटेनर शिप तैयार किया है. करीब 400 मीटर लंबे इस जहाज में 24 हजार से ज्यादा कंटेनर ले जाने की क्षमता है. यानी इस कंटेनर शिप की लंबाई इतनी है कि एक बड़ा फुटबॉल ग्राउंड बनाया जा सकता है.

Advertisement
कंटेनर शिप की लंबाई फुटबॉल ग्राउंड जितनी है. (Photo- Global Times) कंटेनर शिप की लंबाई फुटबॉल ग्राउंड जितनी है. (Photo- Global Times)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

चीन ने समुद्री कारोबार और ग्रीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए दुनिया का सबसे बड़ा मेथनॉल ड्यूल-फ्यूल कंटेनर शिप तैयार कर लिया है. यह विशाल जहाज गुरुवार को पूर्वी चीन के जियांगसू प्रांत के नानतोंग शहर से समुद्री परीक्षण यानी सी ट्रायल के लिए रवाना हुआ.

चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ के मुताबिक, इस जहाज को Nantong COSCO KHI शिप इंजीनियरिंग कंपनी ने तैयार किया है. फिलहाल यह दुनिया का सबसे बड़ा मेथनॉल ड्यूल-फ्यूल कंटेनर शिप माना जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जिनपिंग का मीटिंग हॉल देख खुली रह गईं रुबियो की आंखें, VIDEO वायरल

इस जहाज की लंबाई 399.99 मीटर है, यानी यह लगभग चार फुटबॉल ग्राउंड जितना लंबा है. इसकी चौड़ाई 61.3 मीटर और गहराई 33.2 मीटर है. जहाज का डेडवेट टनेज 2.25 लाख टन है और यह एक बार में 24,168 स्टैंडर्ड कंटेनर ले जा सकता है. अपनी कैटेगरी में यह अब तक का सबसे ज्यादा क्षमता वाला जहाज बताया जा रहा है.

ग्लोबल टाइम्स ने कंपनी के प्रतिनिधि झांग हैदोंग के हवाले से बताया कि इस जहाज की सबसे बड़ी खासियत इसका अत्याधुनिक मेथनॉल ड्यूल-फ्यूल सिस्टम है. इसमें दुनिया का सबसे बड़ा मेथनॉल ड्यूल-फ्यूल मुख्य इंजन, सहायक इंजन और बॉयलर सिस्टम लगाया गया है. इसकी मदद से जहाज जरूरत के हिसाब से मेथनॉल और पारंपरिक ईंधन के बीच आसानी से स्विच कर सकता है.

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस जहाज को ग्रीन मेथनॉल से चलाया जाए तो यह हर साल करीब 1.5 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम कर सकता है. इसके अलावा सल्फर ऑक्साइड उत्सर्जन लगभग खत्म हो जाएगा और नाइट्रोजन ऑक्साइड भी काफी कम होगा. इसे वैश्विक शिपिंग इंडस्ट्री के डिकार्बोनाइजेशन लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: चीन की गोल्ड स्ट्रैटेजी ने दुनिया को चौंकाया, ग्लोबल मार्केट में बेचैनी

सी ट्रायल पूरा होने के बाद इस जहाज को अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट्स पर उतारा जाएगा. चीन का दावा है कि यह वैश्विक समुद्री उद्योग को ग्रीन और लो-कार्बन ट्रांजिशन की दिशा में नई रफ्तार देगा.

इसी बीच चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 की पहली तिमाही में जहाज निर्माण के तीनों प्रमुख संकेतकों में चीन दुनिया में पहले स्थान पर रहा. इस दौरान चीन में 1.56 करोड़ डेडवेट टन जहाज निर्माण पूरा हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले 46 प्रतिशत ज्यादा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement