20 बैलेस्टिक मिसाइल और 9 ड्रोन से कुवैत पर हमला, तीसरी बार तलब किए गए ईरानी राजदूत

जंग के 26वें दिन कुवैत पर ईरान ने 20 बैलेस्टिक मिसाइल दागीं. कुवैत का दावा है कि 13 मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया, जबकि 7 खुले क्षेत्र में गिरे. इन हमलों के विरोध में कुवैत ने ईरान के राजदूत को समन किया और कहा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सरासर उल्लंघन कर रहा है.

Advertisement
कुवैत पर बुधवार को ईरान ने बड़ा हमला किया.  (Photo: Reuters) कुवैत पर बुधवार को ईरान ने बड़ा हमला किया. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:54 PM IST

कुवैत पर बुधवार को ईरान ने तड़ातड़ हमले किए. कुवैत की सेना ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान सशस्त्र बलों ने कुवैती हवाई क्षेत्र में दुश्मन के कुल 20 बैलेस्टिक मिसाइलों को टारगेट किया. इनमें से  13 मिसाइलों को आसमान में नष्ट कर दिया गया, जबकि 7 मिसाइलें जमीन पर गिरीं. कुवैत का कहना है कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है. 

Advertisement

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सेना ने दुश्मन के 9 ड्रोन भी डिटेक्ट किए. जिनमें से 6 को नष्ट कर दिया गया. वहीं 2 ड्रोन ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद ईंधन के एक टैंक में गिरे जिससे आग लग गई. 

इस आग को बुझाने का काम विशेष टीमें कर रही हैं. और इसमें किसी भी तरह की जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं है. इस बीच एक ड्रोन खतरे वाले क्षेत्र के बाहर जा गिरा है. 

सैन्य अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल और समन्वय के तहत नेशनल गार्ड के एक दस्ते ने अपने अधिकार क्षेत्र वाले इलाकों में एक ड्रोन और 5 ड्रोन विमानों को नष्ट करने में सफलता हासिल की है. 

कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने 28 फरवरी को ईरानी हमलों की शुरुआत के बाद से तीसरी बार ईरान के राजदूत मोहम्मद तूतोंजी को तलब किया और उन्हें लगातार हो रहे हमलों पर एक औपचारिक विरोध नोट सौंपा.

Advertisement

एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि राजदूत को समन की कार्रवाई कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईंधन टैंकों को निशाना बनाए जाने के बाद किया गया है; मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का "गंभीर उल्लंघन" बताया और यह भी कहा कि यह हवाई अड्डा एक नागरिक सुविधा है.

मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे अपनी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हवाई क्षेत्र का "स्पष्ट उल्लंघन" बताया; साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों का भी उल्लंघन करार दिया.

मंत्रालय ने हमलों को तत्काल रोकने की मांग की और उनके परिणामों के लिए ईरान को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया. साथ ही संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा के कुवैत के अधिकार की भी पुष्टि की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement