तेहरान में इजरायली सेना का बड़ा हमला, एयरस्ट्राइक में सैन्य अंतरिक्ष शोध केंद्र तबाह

इज़रायली सेना ने तेहरान के केंद्र में एक बड़े सैन्य अंतरिक्ष केंद्र को निशाना बनाकर नष्ट करने का दावा किया है. वहीं गाज़ा पट्टी में हुए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 12 फ़िलिस्तीनियों की मौत की खबर है, जिनमें बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं.

Advertisement
तेहरान में स्थित एक अहम अंतरिक्ष शोध केंद्र को इजरायल ने नष्ट कर दिया है. (Photo: X/@IDF) तेहरान में स्थित एक अहम अंतरिक्ष शोध केंद्र को इजरायल ने नष्ट कर दिया है. (Photo: X/@IDF)

aajtak.in

  • तेल अवीव,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST

वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच इजरायल ने ईरान में बड़ा हमला किया है. इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने तेहरानमें स्थित एक अहम अंतरिक्ष केंद्र को नष्ट कर दिया है, जिसका इस्तेमाल उपग्रहों पर हमला करने की क्षमता विकसित करने के लिए किया जा रहा था.

इज़रायली वायु सेना के मुताबिक, इस केंद्र से ऐसे आक्रामक अंतरिक्ष कार्यक्रम विकसित किए जा रहे थे, जिनका मकसद दूसरे देशों के उपग्रहों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता हासिल करना था. इस तरह की क्षमताएं इज़रायल सरकार के उपग्रहों को नुकसान पहुंचा सकती थीं.

Advertisement

इसके साथ ही ईरान दुनिया के दूसरे देशों की उपग्रहों के लिए भी खतरा पैदा कर सकता था. इन्हीं कार्यक्रमों के तहत 'चमरान 1' उपग्रह विकसित किया गया था. इसका निर्माण ईरान के रक्षा मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग ने किया था. इसे सितंबर 2024 में प्रक्षेपित किया गया था.

उधर, गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 12 फ़िलिस्तीनियों की मौत हो गई है. मरने वालों में दो बच्चे, एक गर्भवती महिला और आठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं. अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अनुसार, रविवार सुबह मध्य गाज़ा के नुसीरात स्थित शरणार्थी शिविर में हमला किया गया. 

इस दौरान एक घर को निशाना बनाया गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में करीब 30 साल की उम्र का एक दंपति और उनका 10 वर्षीय बेटा शामिल था. महिला जुड़वा बच्चों की गर्भवती थी. इस हमले के दौरान पास में रहने वाले महमूद अल-मुहतासेब ने बताया कि वो सो रहे थे.

Advertisement

उसी वक्त जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. उन्होंने कहा, "हम सो रहे थे और मिसाइल हमले की आवाज सुनकर जाग गए. हमला बहुत जोरदार था." हमले से पहले किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई थी. इससे पहले रविवार दोपहर को भी हमला हुआ. इसमें पुलिस वैन को निशाना बनाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement