नेतन्याहू को हुआ कैंसर, दो साल चला इलाज... इजरायली PM ने खुद किया खुलासा

इजरायल के प्रधानमंत्री ने खुलासा किया है कि उन्हें शुरुआती स्टेज का प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, जिसका इलाज पूरा हो चुका है. उन्होंने बताया कि बीमारी बेहद शुरुआती स्तर पर पकड़ी गई और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं.

Advertisement
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू. (Photo: ITG) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू. (Photo: ITG)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुलासा किया है कि उन्हें शुरुआती स्टेज का प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, जिसका इलाज उन्होंने बीते दो साल में करवाया. उन्होंने बताया कि यह बीमारी बेहद शुरुआती स्तर पर पकड़ी गई थी और अब वह पूरी तरह ठीक हैं. हालांकि, उन्होंने अपना मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने में करीब दो महीने की देरी की, ताकि जंग के माहौल में ईरान इसे "प्रोपेगेंडा" के तौर पर इस्तेमाल न कर सके.

Advertisement

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उनकी सेहत "बेहतरीन" है और वह पूरी तरह फिट हैं. उन्होंने बताया कि प्रोस्टेट में एक छोटी सी समस्या सामने आई थी, जिसका इलाज सफलतापूर्वक कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: बस 24 घंटे और... क्या फिर शुरू होगा युद्ध? नेतन्याहू बोले- ईरान में हमारा काम अभी बाकी, ट्रंप ने भी दी धमकी

डॉक्टरों ने जांच के दौरान प्रोस्टेट में एक सेंटीमीटर से भी छोटा एक स्पॉट पाया, जो बाद में शुरुआती स्टेज का कैंसर निकला. राहत की बात यह रही कि यह ट्यूमर बहुत शुरुआती अवस्था में था और शरीर के किसी अन्य हिस्से में नहीं फैला था.

दरअसल, प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक आम कैंसर है. अगर इसे समय रहते पकड़ लिया जाए तो इसका इलाज संभव होता है. नेतन्याहू ने बताया कि वह पहले से ही नियमित मेडिकल जांच करवा रहे थे, क्योंकि एक साल पहले उन्होंने बढ़े हुए प्रोस्टेट की सर्जरी करवाई थी. उसी फॉलो-अप जांच के दौरान यह छोटा कैंसर स्पॉट सामने आया.

Advertisement

नेतन्याहू ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें दो विकल्प दिए थे. पहला, नियमित निगरानी के जरिए इसे कंट्रोल करना, जैसा कई लोग करते हैं. दूसरा, टारगेटेड ट्रीटमेंट के जरिए इसे पूरी तरह खत्म कर देना.

यह भी पढ़ें: 'ईरान में अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ...', शांति वार्ता की अटकलों के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान

नेतन्याहू ने दूसरा विकल्प चुना और कुछ छोटे-छोटे ट्रीटमेंट सेशंस के जरिए इस कैंसर को पूरी तरह खत्म कर दिया. उन्होंने कहा, "मैं इलाज के दौरान किताब पढ़ता रहा और अपना काम भी करता रहा. अब स्पॉट पूरी तरह गायब हो चुका है."

नेतन्याहू ने यरुशलम के हदास्सा अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल टीम का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनका इलाज किया. उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे दौरान वह सामान्य रूप से अपने कामकाज में सक्रिय रहे और सरकार की जिम्मेदारियां निभाते रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement