ग्राउंड रिपोर्ट: इजरायल के बेत शेमेश में मिसाइल अटैक, एश्तोल में भारी तबाही

इजरायल के बेत शेमेश स्थित एश्तोल इलाके से तबाही की दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. यहां हुई एक भीषण मिसाइल स्ट्राइक ने पूरी बस्ती का हुलिया बिगाड़ दिया है. धमाका इतना जोरदार था कि जमीन में कई मीटर गहरे दो बड़े गड्ढे बन गए और दर्जनों गाड़ियां मलबे के ढेर में तब्दील हो गईं. इस हमले में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और कई घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं.

Advertisement
बेत शेमेश में मिसाइल का कहर (Photo: ITG) बेत शेमेश में मिसाइल का कहर (Photo: ITG)

प्रणय उपाध्याय

  • बेत शेमेश,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST

इजरायल के बेत शेमेश इलाके से जो मंजर सामने आ रहा है, वो वाकई दहला देने वाला है. वहां की एश्तोल (Eshtaol) बस्ती में जब मिसाइल गिरी, तो मंजर किसी खौफनाक सपने जैसा था. जहां मिसाइल टकराई, वहां जमीन में कई मीटर चौड़े और गहरे दो बड़े गड्ढे बन गए हैं. इन गड्ढों को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना भीषण रहा होगा.

Advertisement

तबाही सिर्फ गड्ढों तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास का पूरा इलाका मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है. कई घर अब पत्थरों और ईंटों का ढेर नजर आ रहे हैं. इस हमले में दर्जनों गाड़ियां पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं. दुखद खबर यह भी है कि 10 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है.

धमाके की गूंज और पत्थरों की बारिश

इस धमाके की ताकत इतनी ज्यादा थी कि घरों की बाउंड्री वॉल, जो बड़े-बड़े पत्थरों से बनी थी, वह कंकड़-पत्थरों की तरह बिखर गई. भारी मलबा हवा में उड़कर कई मीटर दूर जा गिरा, जिससे आसपास की संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल, घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. इमरजेंसी मेडिकल टीमें घायलों की मदद में जुटी हैं, वहीं फॉरेंसिक यूनिट्स सबूत जुटाने और हमले की तीव्रता का आकलन करने में लगी हुई हैं.

Advertisement

बता दें कि यह पूरी तबाही इजरायल के बेत शेमेश स्थित एश्तोल इलाके में हुई मिसाइल स्ट्राइक की वजह से हुई है. लोग अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं. हर तरफ धुआं, धूल और टूटे हुए शीशे बिखरे पड़े हैं, जो इस युद्ध की भयावहता की कहानी खुद बयां कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement