पाकिस्तान के जिस होटल में होगी 'अमेरिका-ईरान' के बीच शांति की बात, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से क्या है उसका कनेक्शन

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद तीनों देश इस्लामाबाद में सेरेना होटल में बातचीत के लिए एक साथ बैठने वाले हैं. यह होटल पाकिस्तान की राजधानी में स्थित है और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की 2024 में हुई यात्रा से जुड़ा हुआ है.

Advertisement
पाकिस्तान के सेरेना होटल में होगी शांति की बातचीत पाकिस्तान के सेरेना होटल में होगी शांति की बातचीत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग अभी थमी हुई है. सीजफायर के साथ ही तीनों देश बातचीत के लिए एक टेबल पर बैठने वाले हैं. ये बातचीत पाकिस्ता की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली है इसलिए सारी दुनिया की निगाहें उसी पर टिकी हैं. 
 
इन सबके दिलचस्प है उस होटल की भी कहानी, जहां ये बातचीत होने वाली है. इ्स्लामाबाद में एक 5 स्टार होटल है सेरेना. तीन देशों में जंग के तनाव बीच जहां ये बातचीत होने जा रही है, उस होटल सेरेना का नाता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी है. दो साल पहले पाकिस्‍तान यात्रा के दौरान जयशंकर इस होटल में गए थे.

Advertisement

2015 के बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की थी पहली पाकिस्तान यात्रा 
दरअसल, 15-16 अक्टूबर 2024 में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इस्‍लामाबाद में थे, जहां उन्होंने Shanghai Cooperation Organisation (SCO) की काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) बैठक में हिस्सा लिया था. यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही थी, क्योंकि 2015 के बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की यह पहली पाकिस्तान यात्रा थी. 

इस यात्रा के दौरान एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक क्षण तब सामने आया, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) की ओर से आयोजित एक अनौपचारिक डिनर में डॉ. जयशंकर ने हिस्सा लिया. यह डिनर इस्‍लामाबाद के सेरेना होटल में आयोजित किया गया था. इसे पाकिस्तान के सबसे प्रतिष्ठित और सुरक्षित होटलों में से एक माना जाता है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच औपचारिक स्वागत के दौरान संक्षिप्त बातचीत और शिष्टाचार भेंट  हुई थी.

Advertisement

कहां है सेरेना होटल?
इस्लामाबाद में सेरेना होटल डिप्लोमेटिक रेड जोन के पास मौजूद है. यहां अक्सर हाई लेवल की कूटनीतिक बैठकें होती रही हैं और साथ ही इसे विदेशी मेहमानों की मेजबानी के लिए जाना जाता है. पारंपरिक पाकिस्तानी वास्तुकला और हाइ लेवल सिक्योर सिस्टम के कारण यह होटल इंटरनेशनल बातचीत के लिए मुफीद रहा है.

मारगल्ला पहाड़ियों और रावल झील के पास फैला यह होटल पारंपरिक इस्लामी वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का मिश्रण है. इसमें लगभग 387 कमरे, कई रेस्टोरेंट और कॉन्फ्रेंस सुविधाएं मौजूद हैं। यह सेरेना होटल्स समूह का हिस्सा है और “The Leading Hotels of the World” का सदस्य भी है.

सेरेना होटल को पूरी तरह से एक सुरक्षित कूटनीतिक क्षेत्र में बदल दिया गया है. होटल प्रबंधन ने 8 अप्रैल 2026 को एक नोटिस जारी कर बताया कि पाकिस्तान सरकार ने “महत्वपूर्ण कार्यक्रम” के लिए होटल को तत्काल प्रभाव से रविवार शाम तक अपने नियंत्रण में ले लिया है. मेहमानों से शाम 5 बजे तक चेक-आउट करने को कहा गया और वैकल्पिक ठहरने की व्यवस्था में मदद की पेशकश की गई. यह पत्र होटल के जनरल मैनेजर क्रिस्टोफ होएफलिच ने जारी किया, जिसमें असुविधा के लिए खेद जताया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement