सीजफायर को लेकर पाकिस्तानी प्रपोजल पर विचार कर रहा ईरान, लेकिन होर्मुज पर फंसाया पेच

ईरान पाकिस्तान की ओर से दिए युद्धविराम के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है. तेहरान ने इस बात की पुष्टि की है, लेकिन IRGC फिलहाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए तैयार नहीं है.

Advertisement
ईरान जंग शुरू होने के बाद से ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद पड़ा है. (Photo: ITG) ईरान जंग शुरू होने के बाद से ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद पड़ा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

ईरान अमेरिका और इजरायल के साथ जंग में सीजफायर करना तो चाहता है, लेकिन ईरान ने समझौते के सबसे अहम पहलू स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने से इनकार कर दिया है. ईरान के अधिकारियों ने रायटर्स को कहा है कि उन्हें पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम का एक प्रस्ताव मिला है और उस पर विचार किया जा रहा है, लेकिन तेहरान एक अस्थायी सीजफायर के बदले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए तैयार नहीं है. 

Advertisement

ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि तेहरान पर दबाव डालकर अथवा डेडलाइन देकर युद्धविराम नहीं कराया जा सकता है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिया अल्टीमेटम कल रात को खत्म हो रहा है. ईरान ने इसी अल्टीमेटम का जिक्र करते हुए कहा है कि दबाव डालकर उसके साथ युद्धविराम नहीं कराया जा सकता है. 

ईरानी अधिकारियों ने रॉयटर्स से यह भी कहा कि अस्थायी युद्धविराम के बदले ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को तैयार नहीं है. ईरान ने कहा कि उन्हे लगता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका स्थायी युद्धविराम को लेकर गंभीर नहीं है. 

इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि ईरान और अमेरिका को दुश्मनी खत्म करने के लिए बने सीजफायर के मसौदे को ले लिया है. इसमें दो स्तरीय सीजफायर लागू करने और फिर आखिरी समझौता करने का जिक्र है. 

Advertisement

अगर दोनों देश इस समझौते पर सहमत होते हैं तो दोनों पक्ष तुरंत सीजफायर की घोषणा करेंगे, और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल दिया जाएगा. इसके बाद 15-20 दिनों के बाद अंतिम समझौता किया जाएगा. ये जानकारी सूत्रों ने दी है. 

इस सीजफायर के लिए पाकिस्तान भूमिका निभा रहा है. पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति वैंस, दूत विटकॉफ़ और ईरान के विदेश मंत्री अराघची के साथ अलग-अलग बातचीत की की है. 

अगर ये समझौता अंतिम चरण तक पहुंचा है तो इसमें ईरान द्वारा परमाणु हथियार छोड़ना, प्रतिबंधों से राहत पाना और ज़ब्त की गई संपत्तियों की रिहाई शामिल है. 

45 तक सीजफायर फिर आखिरी समझौता

इस बीच सीजफायर के मसौदे की विस्तृत जानकारी देते हुए AP ने लिखा है कि ईरान और अमेरिका को एक मसौदा प्रस्ताव मिला है, जिसमें युद्ध को खत्म करने का रास्ता खोजने की कोशिश के तहत 45 दिनों के संघर्ष-विराम और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की बात कही गई है. 

दोनों अधिकारियों ने बताया कि यह प्रस्ताव मिस्र, पाकिस्तान और तुर्की के उन मध्यस्थों की ओर से आया है, जो लड़ाई को रोकने के लिए काम कर रहे हैं. 

उन्हें उम्मीद है कि 45 दिनों की यह अवधि दोनों देशों के बीच व्यापक बातचीत के लिए पर्याप्त समय देगी, ताकि एक स्थायी संघर्ष-विराम तक पहुंचा जा सके. 

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि ईरान और अमेरिका ने इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है; यह प्रस्ताव रविवार देर रात ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिका के मध्य-पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ, दोनों को भेजा गया था. 

अधिकारियों ने इन निजी वार्ताओं पर चर्चा करने के लिए अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बात की. 

यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्ष इन शर्तों पर सहमत होंगे या नहीं. 

ईरान ने इस बात पर जोर दिया है कि वह तब तक लड़ता रहेगा, जब तक उसे आर्थिक मुआवज़ा और यह वादा नहीं मिल जाता कि उस पर दोबारा हमला नहीं किया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह ईरान के पुलों और बिजली घरों पर बमबारी करने की धमकी दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement