ईरान के केशम और बंदर अब्बास पर अमेरिकी हमला, ट्रंप बोले- ये लव टैप है

अमेरिका और ईरान में सीजफायर है, लेकिन जंग की आग फिर भड़कती नजर आ रही है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी डिस्ट्रॉयर को टार्गेट कर मिसाइलें दागीं. इसके बाद अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए हैं.

Advertisement
ईरान ने ईरानी तेल टैंकर पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई का दावा किया (File Photo: ITG) ईरान ने ईरानी तेल टैंकर पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई का दावा किया (File Photo: ITG)

सुमित चौधरी

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:24 AM IST

अमेरिका और ईरान में सीजफायर के बावजूद जंग जोर पकड़ती नजर आ रही है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी, तो वहीं अब अमेरिका ने काशेम और बंदर अब्बास पर हमला बोल दिया है. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने काशेम और बंदर अब्बास पर हमला किया है. ईरान के मीनाब शहर में भी धमाकों की आवाज सुनी गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी हमलों के बाद की गई ये जवाबी कार्रवाई सिर्फ एक लव टैप है. 

Advertisement

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर इन हमलों की पुष्टि की है. सेंट्रल कमांड ने कहा है कि 7 मई को अमेरिकी नौसेना के गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर जहाज ओमान की खाड़ी की ओर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थे. ईरान ने इनके अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से गुजरने के दौरान कई मिसाइलें दागीं, ड्रोन और छोटी नौका भेजे. इन सभी को नष्ट कर अमेरिकी सेना ने ईरान के उन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जो अमेरिकी बलों पर हमलों के लिए जिम्मेदार थे.

सेंट्रल कमांड ने कहा है कि ईरान के जिन सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया है, उनमें मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स के साथ ही कमांड और कंट्रोल सेंटर, खुफिया निगरानी केंद्र शामिल हैं. सेंट्रल कमांड ने यह भी कहा है कि हम तनाव बढ़ाना नहीं चाहते, लेकिन अमेरिकी बलों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैनात और तैयार हैं. सेंट्रल कमांड ने यह भी दावा किया है कि ईरानी हमलों में अमेरिकी जहाजों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

Advertisement

ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने होर्मोजगन प्रांत में भी धमाकों की जानकारी दी है. समाचार एजेंसी के मुताबिक होर्मोजगन प्रांत के सिरिक में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. ईरान के मीनाब शहर में भी धमाके हुए हैं. इन शहरों में धमाकों के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान में अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया है.

ईरानी अधिकारी बोले- हमले का जवाब देंगे

ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. ईरानी सेना के मुताबिक अमेरिका ने पहले होर्मुज में ईरानी टैंकर पर हमला किया और इसके बाद अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर सामान्य नागरिकों से संबंधित इलाकों पर हमला किया. ईरानी सेना ने कहा है कि हम इसका कड़ा जवाब देंगे. 

ईरान ने किया मिसाइल अटैक का दावा

इससे पहले, ईरान ने अमेरिका पर अपने एक टैंकर को निशाना बनाने का आरोप लगाया था. ईरान के सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट में एक ईरानी टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद ईरानी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है. ईरानी सेना के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि ईरानी सेना ने अमेरिकी युद्धपोत पर मिसाइल अटैक किया है.

ईरानी सेना के एक अधिकारी के हवाले यह दावा किया गया है कि अमेरिकी यूनिट्स को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गईं. अधिकारी ने दावा किया कि ईरानी मिसाइल हमले में दुश्मन की यूनिट्स को भारी नुकसान हुआ है, जिसके बाद वह इस इलाके से हट गई. हालांकि, इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि अमेरिका की ओर से यह कथित हमला कब किया गया.

Advertisement

ट्रंप बोले- हवा में ही जला दिए ड्रोन

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसे लेकर ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया है. ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के तीन विश्वस्तरीय डिस्ट्रॉयर जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सफलतापूर्वक गुजर चुके हैं. इन पर हमला किया गया था, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है. उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया है कि ईरानी हमलावरों को बड़ी तबाही झेलनी पड़ी है. ट्रंप ने कहा है कि कई छोटी नावें तेजी से समुद्र में डुबो दी गईं.

उन्होंने यह भी कहा है कि हमारे डिस्ट्रॉयर पर मिसाइलें दागी गईं, लेकिन उन्हें आसानी से मार गिराया गया. ट्रंप ने कहा है कि ड्रोन भी भेजे गए, जिन्हें हवा में ही जला दिया गया. वे बहुत खूबसूरती से समुद्र में गिरते दिखाई दिए. बिल्कुल ऐसे, जैसे कोई तितली अपनी कब्र की ओर गिर रही हो. उन्होंने ट्रूथ पोस्ट में कहा है कि एक सामान्य देश ये डिस्ट्रॉयर गुजरने देता, लेकिन ईरान कोई सामान्य देश नहीं है. वहां सनकी लोग नेतृत्व कर रहे हैं.

केशम और बंदर अब्बास में धमाकों की आवाज

ईरान के केशम द्वीप और बंदर अब्बास में धमाकों की आवाज सुनी गई है. ईरान ने इन इलाकों में कई छोटे ड्रोन इंटरसेप्ट करने का दावा किया है. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि छोटे ड्रोन इंटरसेप्ट किए जाने के बाद एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया और दुश्मन के दो ड्रोन मार गिराए गए. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मीजान ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि केशम में धमाकों की आवाज एयर डिफेंस की ओर से इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन के खिलाफ कार्रवाई के कारण सुनाई दी.

Advertisement
अमेरिकी सेना ने जारी की उड़ान भरते लड़ाकू विमान की तस्वीर

यह भी पढ़ें: ईरान के हवाई हमलों में 228 अमेरिकी सैन्य सुविधाएं तबाह, सरकारी दावों से कहीं बड़ा है नुकसान

पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण स्थिति के बीच ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई हालात पर नजर बनाए हुए हैं. ईरानी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि सुप्रीम लीडर की अनुमति के बिना कोई कदम नहीं उठाया जाता. ईरानी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने दावा किया कि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई सभी मामलों की निगरानी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: महंगा रूसी तेल खरीदने को मजबूर भारत! होर्मुज ब्लॉकेड से बदल गया पूरा खेल

सेंट्रल कमांड ने जारी की उड़ान भरते विमान की तस्वीर

ईरान के साथ जारी तनातनी के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यूएसएस जॉर्ज ए डब्ल्यू बुश (CVN 77) के फ्लाइट डेक से उड़ान भरते EA-18G ग्रोलर विमान की तस्वीर जारी की है. इस तस्वीर में अमेरिकी नौसेना का एक जवान विमान को सिग्नल देता नजर आ रहा है. इन सबके बीच ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पश्चिम एशिया के देशों के लिए 25.8 अरब डॉलर के हथियार पैकेज को मंजूरी दे दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement