डील के करीब पहुंचे US-ईरान, 'अनजान' इजरायल बोला- हम तो हमले तेज करने वाले हैं

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर संभावित डील की खबरों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो बड़े पैमाने पर बमबारी की जाएगी. हालांकि, दोनों देश एक समझौते के करीब हैं, लेकिन स्थिति अब भी अनिश्चित है.

Advertisement
युद्ध खत्म करने की कोशिशों के बीच ट्रंप का अल्टीमेटम, होर्मुज को लेकर दी चेतावनी. (File Photo: ITG) युद्ध खत्म करने की कोशिशों के बीच ट्रंप का अल्टीमेटम, होर्मुज को लेकर दी चेतावनी. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST

अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते के करीब पहुंच चुके हैं. अमेरिकी मीडिया आउटलेट Axios ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिका और ईरान एक पेज के समझौता ज्ञापन (MOU) को अंतिम रूप देने के करीब हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका को अगले 48 घंटों में ईरान की तरफ से कई अहम बिंदुओं पर जवाब मिल सकता है. हालांकि, अब तक किसी भी बात पर अंतिम सहमति नहीं बनी है. युद्ध शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब दोनों समझौते के इतने करीब हैं.

Advertisement

इस बीच, इजरायली सूत्रों का कहना है कि उसको इस संभावित डील की कोई जानकारी नहीं है. वो अभी भी अगले जंग की तैयारी में लगा हुआ है. इजरायल के ये दावा पूरे घटनाक्रम को जटिल बना देता है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस मुद्दे पर ट्रंप से बात करेंगे.

उन्होंने कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप और मैं इस बात पर पूरी तरह सहमत हैं कि ईरान को लेकर सबसे अहम लक्ष्य यह है कि वहां से सारा एनरिच्ड यूरेनियम हटा दिया जाए. ईरान की परमाणु क्षमताओं को खत्म कर दिया जाए.'' इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कड़े तेवर दिखाए हैं.

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से नहीं खोला, तो उस पर पहले से कहीं ज्यादा बड़े पैमाने पर बमबारी की जाएगी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'Truth Social' पर उन्होंने समझौते और चेतावनी के बारे में खुलकर लिखा है.

Advertisement

ट्रंप ने लिखा है, "यदि ईरान उन शर्तों पर सहमत हो जाता है जिन पर बातचीत चल रही है, तो 'एपिक फ्यूरी' खत्म हो जाएगा. 'Blockade' हटने के बाद होर्मुज सबके लिए खुल जाएगा. यदि वे सहमत नहीं होते हैं, तो बमबारी शुरू हो जाएगी. पहले के मुकाबले पैमाने पर होगी."

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित डील के तहत ईरान परमाणु संवर्धन पर रोक लगाने की प्रतिबद्धता जताएगा. इसके बदले अमेरिका उस पर लगे प्रतिबंधों में ढील देगा और ईरान के अरबों डॉलर के फंड को जारी करने पर सहमत होगा. होर्मुज पर पाबंदियां भी हटाई जा सकती हैं.

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस समझौता ज्ञापन में शामिल कई शर्तें तभी लागू होंगी, जब अंतिम बातचीत हो जाएगी. इसका मतलब यह है कि फिलहाल अनिश्चितता बनी रहेगी और दोबारा तनाव बढ़ने या युद्ध भड़कने की आशंका पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement