खामेनेई की मौत के बाद और घातक हुआ ईरान? IDF की रिपोर्ट ने बढ़ाई इजरायल-अमेरिका की टेंशन

40 दिन की जंग के बाद इजरायली सेना ने कहा है कि ईरान में पहले से ज्यादा कट्टर शासन उभरा है. नई सत्ता में IRGC से जुड़े नेताओं की भूमिका बढ़ी है. इजरायल ने हजारों हमले किए, जबकि अमेरिका को भी नुकसान हुआ. इस बीच अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की तैयारी चल रही है, लेकिन हालात और तनावपूर्ण हो सकते हैं.

Advertisement
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर इजरायली सेना ने रिपोर्ट दी है (File Photo- ITG) ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर इजरायली सेना ने रिपोर्ट दी है (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल ने ईरान को लेकर एक चौंकाने वाला आकलन पेश किया है. करीब 40 दिन तक चले युद्ध के बाद IDF ने इजरायली संसद 'नेसेट' को बताया है कि ईरान में जो नया शासन उभरा है, वह पहले की तुलना में कहीं  ज्यादा कट्टर विचारधारा वाला है. माना जा रहा था कि अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके करीबी नेताओं को हटाने के बाद हालात बेहतर होंगे, लेकिन अब मामला उल्टा पड़ता दिख रहा है.

Advertisement

'द टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के अनुसार, IDF के प्रतिनिधियों ने नेसेट की विदेश मामलों और रक्षा समिति को एक बंद कमरे में दी गई खुफिया ब्रीफिंग में इस नए शासन के बारे में जानकारी दी. सूत्रों का कहना है कि वर्तमान शासन के नेता ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े हैं, जिन्हें पिछले राजनीतिक नेतृत्व की तुलना में कहीं अधिक कट्टर विचारधारा वाला माना जाता है.

अगर यह आकलन सही है तो इजरायल और अमेरिका के लिए यह बड़ी चुनौती बन सकता है. क्योंकि जिस खतरे को खत्म करने के लिए सैन्य अभियान चलाया गया, अब वही खतरा और बड़ा रूप लेता दिख रहा है. पिछले 40 दिनों से जारी इस जंग ने ईंधन और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की भारी कमी पैदा कर दी है, जिससे पूरी दुनिया प्रभावित है. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली वायुसेना ने इस पूरे अभियान के दौरान ईरान के अंदर 1,000 से ज्यादा हवाई हमले किए और कुल 8,500 से ज्यादा ऑपरेशनल मिशन पूरे किए. करीब 4,000 ठिकानों को निशाना बनाया गया. वहीं अमेरिका को भी इस 40 दिन की जंग में भारी नुकसान उठाना पड़ा है. उसके कई सैन्य संसाधन नष्ट हुए और दो सैनिकों को ईरान के भीतर से जोखिम भरे ऑपरेशन में बचाना पड़ा.

सबसे अहम बात यह है कि यह खुलासा ऐसे समय पर हुआ है जब दुनिया को राहत देने के लिए शांति वार्ता की उम्मीदें बढ़ रही थीं. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शनिवार से पाकिस्तान में शुरू होने वाली है. इस वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे. 

ईरान की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संसद अध्यक्ष गला मोहम्मद बागेर गालिबाफ कर सकते हैं. लेबनान ने भी संकेत दिया है कि वह अगले हफ्ते वॉशिंगटन में अमेरिका और इज़रायल के साथ बैठक में शामिल होगा, जहां संघर्षविराम पर चर्चा हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement