'पाकिस्तान के पास वर्ल्ड क्लास...', भारत संग टी20 मुकाबले से पहले PAK मंत्री का बड़बोलापन

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने एक वीडियो जारी कर टीम का मनोबल बढ़ाया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने भी क्रिकेटर्स से मुलाकात की है.

Advertisement
भारत के साथ मुकाबले से पहले मोहसिन नकवी अपनी टीम के खिलाड़ियों से मिले हैं (File Photo: AFP) भारत के साथ मुकाबले से पहले मोहसिन नकवी अपनी टीम के खिलाड़ियों से मिले हैं (File Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आज यानी रविवार 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ने वाली हैं. भारत के खिलाफ हाई-वोल्टेज टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले पाकिस्तान के मंत्री अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी अपनी टीम से मुलाकात की है. पाकिस्तान और भारत टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल आठ बार आमने-सामने हुए हैं जिनमें सात बार भारत और केवल एक बार पाकिस्तान जीता है. 

Advertisement

अपनी टीम की कमजोरी को जानते हुए भी पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तरार डींगे हांक रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी टीम कोलंबो से जीतकर आएगी. 

तरार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कह रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम में शानदार प्रदर्शन की क्षमता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में गेंदबाजी और बल्लेबाजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

वीडियो में तरार कह रहे हैं, 'पाकिस्तान की गेंदबाजी में स्पिन और फास्ट बॉलिंग का बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन है. पाकिस्तान के पास वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं. पूरी कौम की दुआएं पूरी कौन के साथ हैं.'

पाकिस्तानी टीम की 'जीत' पर क्या बोले पाकिस्तानी मंत्री

उन्होंने अपनी टीम की जीत की दुआ करते हुए आगे कहा, 'हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि आज पाकिस्तान की फतह का दिन हो और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम फतह  के झंडे गाड़े श्रीलंका के अंदर. हम उम्मीद करते हैं कि हमें अच्छा क्रिकेट देखने को मिले. पूरी कौम आपके साथ खड़ी है. मैन इन ग्रीन (पाकिस्तान की क्रिकेट टीम) कमाल करेगी और हम चाहते हैं कि हमें न सिर्फ अच्छा खेल देखने को मिले बल्कि हमारी टीम जीते भी.'

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के सालों में हुए क्रिकेट मुकाबले एकतरफा ही रहे हैं. मौजूदा चैंपियन टी20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान से 7-1 से आगे है और पिछले एशिया कप में भी उसने पाकिस्तान को तीन बार हराया था.

इस बीच पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम भारत का सामना करने के लिए 'हमेशा तैयार' है. रविवार शाम भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की संभावना है, जिससे खेल प्रभावित हो सकता है. पाकिस्तान कप्तान ने कहा कि स्पिन गेंदबाजी अहम भूमिका निभाएगी और ऑफ-स्पिनर उस्मान तारिक भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ उनका तुरुप का इक्का हो सकते हैं.

दोनों टीमों ने अपने पहले दो-दो ग्रुप मैच जीत लिए हैं, इसलिए इस मैच की विजेता टीम सुपर एट में जगह बना लेगी.

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से मिले मोहसिन नकवी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के साथ मैच से पहले अपनी टीम के खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट से मुलाकात की है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, नकवी ने खिलाड़ियों के साथ बैठक में प्रोफेशनल मुद्दों और टीम के प्रदर्शन पर चर्चा की. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, उनके जज्बे की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

भारत की तरफ से इस मैच में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह खेल रहे हैं.

Advertisement

वहीं, पाकिस्तान के प्लेयर्स के नाम हैं- सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement