ईरान के महलात में IDF की बड़ी एयरस्ट्राइक, कुद्स फोर्स का इंजीनियरिंग चीफ महदी वफाई ढेर

इजरायली वायुसेना ने ईरान के महलात इलाके में घुसकर कुद्स फोर्स के बड़े कमांडर और लेबनान कोर के इंजीनियरिंग प्रमुख महदी वफाई को मार गिराया है. वफाई पिछले 20 वर्षों से हिज्बुल्लाह और सीरिया के लिए अंडरग्राउंड मिसाइल डिपो और आतंकी बुनियादी ढांचा तैयार करने का मुख्य चेहरा था.

Advertisement
IDF की एयरस्ट्राइक में महदी वफाई की मौत. (photo: ITG) IDF की एयरस्ट्राइक में महदी वफाई की मौत. (photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

इजरायली एयरफोर्स ने बुधवार को ईरान के महलात इलाके में घुसकर एयरस्ट्राइक कर कुद्स फोर्स के बड़े कमांडर और लेबनान कोर के इंजीनियरिंग प्रमुख महदी वफाई  को मार गिराने का दावा किया है. वफाई कुद्स फोर्स की लेबनान कोर में इंजीनियरिंग शाखा का प्रमुख था और पिछले दो दशकों से हिज्बुल्लाह और सीरियाई शासन के लिए भूमिगत सैन्य ढांचे तैयार कर रहा था.

IDF के अनुसार, इजरायली वायुसेना ने ईरान के महलात इलाके में कुद्स फोर्स की लेबनान कोर के इंजीनियरिंग ब्रांच के प्रमुख इंजीनियर महदी वफाई को मार गिराया है.

IDF ने बताया कि कल सैन्य खुफिया एजेंसी की जानकारी के आधार पर हमारी एयरफोर्स ने ईरान के महलात इलाके में घुसकर एयर स्ट्राइक की. वायुसेना के सटीक हमलों में कुद्स फोर्स की लेबनान कोर में इंजीनियरिंग यूनिट का चीफ महदी वफाई मारा गया है.

इजरायल के मुताबिक, महदी वफाई ईरान समर्थित अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट्स के प्रमुख इंजीनियर थे. उसने अपने 20 साल लंबे करियर के दौरान लेबनान और सीरिया में बड़े अंडर ग्राउंड नेटवर्क, बुनियादी ढांचे तैयार किए थे. इन गुप्त ठिकानों का इस्तेमाल हिज्बुल्लाह द्वारा उन्नत हथियारों को सुरक्षित रखने और सैन्य ऑपरेशन के संचालन के लिए किया जाता था. बताया जाता है कि वफाई ने ही असद शासन के लिए भी कई महत्वपूर्ण सैन्य बुनियादी ढांचे तैयार किए थे.

आईडीएफ के अनुसार, वफाई की मौत से हिज्बुल्लाह की नई भूमिगत संरचनाएं बनाने की ताकत कमजोर होगी. वह ईरानी शासन के उन प्रयासों का नेतृत्व कर रहा था, जिसके तहत पूरे मिडिल ईस्ट में आतंकी साजिशों को बढ़ावा दिया जाता था.

इजरायल का दावा है कि लेबनान में दर्जनों हथियार भंडारण केंद्र सीधे वफाई की देखरेख में चल रहे थे. इस कार्रवाई ने ईरान के सुरक्षा तंत्र में बड़ी सेंधमारी को भी उजागर किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement