डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा कि देश को एपस्टीन मामले से आगे बढ़ जाना चाहिए. उन्होंने कहा, 'अब जब मेरे बारे में कुछ नहीं निकला, तो देश को किसी और मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए, जैसे हेल्थकेयर.' जब सीएनएन की पत्रकार ने पूछा कि वह उन पीड़ितों से क्या कहना चाहेंगे जिन्हें लगता है कि न्याय नहीं मिला, तो ट्रंप और आक्रामक हो गए. उन्होंने कहा, 'तुम सबसे खराब रिपोर्टर हो. तुम्हारे चेहते पर इसलिए स्माइल नहीं है, क्योंकि तुम सच नहीं बोल रही.' पत्रकारों के ओवल ऑफिस से बाहर जाते समय भी ट्रंप को एक रिपब्लिकन सांसद से यह कहते सुना गया कि केटलिन कॉलिन्स कभी मुस्कुराती नहीं हैं.
aajtak.in