हंतावायरस के मरीज बढ़कर 11 हुए, WHO बोला- 42 दिन क्वारंटाइन रखें

दुनिया में 'हंतावायरस' के दस्तक देने से हड़कंप मच गया है. एक क्रूज शिप पर यात्रियों और क्रू सदस्यों के संक्रमित होने और तीन मौतों के बाद WHO ने गाइडलाइंस जारी की हैं.

Advertisement
हंतावायरस दुनिया भर में चिंताएं बढ़ा रहा है. (File Photo: ITG) हंतावायरस दुनिया भर में चिंताएं बढ़ा रहा है. (File Photo: ITG)

स्नेहा मोरदानी

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:11 AM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 12 मई की दोपहर तक हंतावायरस के कुल 11 मामले दर्ज किए हैं. इन मामलों में 3 मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों में से 9 की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, 2 संभावित श्रेणी में हैं. ये सभी मामले जहाज पर सवार यात्रियों और क्रू सदस्यों के बीच पाए गए हैं.

जहाज से रवाना होने के दिन से ही प्रभावित लोगों को 42 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है.

Advertisement

वायरस के इन्क्यूबेशन पीरियड को देखते हुए आने वाले वक्त में कुछ और नए मामले सामने आने की संभावना जताई गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल किसी बड़े ग्लोबल आउटब्रेक के कोई संकेत नहीं मिले हैं.

कहां से कहां जा रही थी शिप?

जो शिप चर्चा में आई है, उसका नाम MV Hondius है. यह एक डच एक्सपीडिशन क्रूज शिप है, जो 1 अप्रैल 2026 को अर्जेंटीना के उशुआइया से रवाना हुई थी. जहाज का रूट अंटार्कटिका और दक्षिण अटलांटिक के कुछ दूरदराज़ इलाकों की यात्रा का था.

WHO और कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हंतावायरस का क्लस्टर इसी जहाज पर मिला. बाद में यह शिप केप वर्डे के पास रुकी और फिर स्पेन के टेनेरिफ़ पहुंची, जहां यात्रियों को उतारा गया.

यह भी पढ़ें: हंतावायरस, कोरोना से 20 गुना अधिक जानलेवा! डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने बताया, क्या बन सकता है नई महामारी?

Advertisement

हंतावायरस क्या है? 

डॉ. स्वामीनाथन के मुताबिक, हंतावायरस आमतौर पर चूहों और कुतरने वाले जीवों के जरिए इंसानों में फैलता है. इसके अलावा, लेकिन एंडीज स्ट्रेन इसकी एक ऐसी किस्म है, जो इंसान से इंसान में भी फैल सकती है.  

इस वायरस की मृत्यु दर 20 से 40 फीसदी के बीच है, जो इसे काफी खतरनाक बना देती है. इससे पॉजिटिव होने के बाद इस बात का खयाल रखना जरूरी है कि कोरोना की मृत्यु दर 1 परसेंट से भी कम थी. 20 से 40 फीसदी की मृत्यु दर इसे इबोला जैसी कैटेगरी में रखती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement