कुवैत में लड़कियों का एक ग्रुप गिरफ्तार, 'शैतानी मेकअप' करने के आरोप में हुई कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद कुवैत का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग डिपार्टमेंट लड़कियों के सही पतों तक पहुंचने में कामयाब रहा. लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर ‘शैतानी मेकअप’करने और खून जैसा दिखने वाले द्रव को पीने के आरोप हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • दुबई ,
  • 22 जून 2021,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST
  • अबु हलीफा के अपार्टमेंट में अवांछित गतिविधियों करने का आरोप
  • वायरल वीडियो में खून से मिलते लाल द्रव को पीते देखा गया
  • लड़कियों ने अंधविश्वास के असर में ऐसा कियाः स्थानीय रिपोर्ट
  • ‘शैतानी मेकअप’, खून जैसा दिखने वाले द्रव पीने का आरोप

कुवैत में कुछ लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है. ये कार्रवाई एक वीडियो के संज्ञान में आने के बाद की गई है. इस वीडियो में लड़कियों के एक ग्रुप को खौफनाक नकली दांत पहने और खून से मिलते लाल द्रव को पीते देखा गया. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़कियों ने अंधविश्वास के असर में ऐसा किया है. 

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कुवैत के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग डिपार्टमेंट को लड़कियों के इस ग्रुप की अबु हलीफा के एक मकान में मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी. डिपार्टमेंट को ये भी बताया गया कि ये लड़कियां खौफनाक नकली दांत पहने कुछ अवांछित गतिविधियों को अंजाम दे रही थीं. साथ ही लाल रंग जैसा कोई तरल पदार्थ पी रही थीं.

Advertisement

लड़कियों की पहचान उजागर नहीं
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया गया कि ये लड़कियां उन सभी गतिविधियों में शामिल थीं जिनकी धर्म में मनाही है. इसमें जादू-टोना भी शामिल हैं.

इसे भी क्लिक करें --- कोविशील्ड की दोनों डोज लेने के बाद घूम सकते हैं दुबई, 23 जून से शुरू हो रही है फ्लाइट

कुवैत के क्रिमिनल इंवेस्टीगेशन डिपार्टमेंट ने इस तरह की जानकारी मिलने के बाद घटना की जांच शुरू की. डिपार्टमेंट लड़कियों के सही पतों तक पहुंचने में कामयाब रहा. लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर ‘शैतानी मेकअप’करने और खून जैसा दिखने वाले द्रव को पीने के आरोप हैं. इस मामले में आगे पूछताछ की जा रही है. लड़कियों की पहचान नहीं खोली गई है.

विश्व के और हिस्सों से भी इस तरह की सोच रखने वालों के बारे में पहले सूचनाएं आती रही हैं. ये अपने नियम खुद बनाते हैं और अपनी जिंदगी खुद की शर्तों के मुताबिक जीने में यकीन करते हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement