महंगा हुआ कनाडा का PR! सरकार ने बढ़ाई परमानेंट रेजिडेंसी की फीस, देखें नए प्राइस

कनाडा ने 30 अप्रैल 2026 से PR फीस में 4% से 6% तक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे एक्सप्रेस एंट्री, PNP और फैमिली स्पॉन्सरशिप समेत सभी प्रमुख इमिग्रेशन रास्ते महंगे हो गए हैं और नए आवेदकों के लिए कुल खर्च पहले से ज्यादा बढ़ जाएगा.

Advertisement
हर कैटेगरी में बढ़े खर्च का असर अब आवेदकों की जेब पर साफ दिखेगा. हर कैटेगरी में बढ़े खर्च का असर अब आवेदकों की जेब पर साफ दिखेगा.

हुमरा असद

  • टोरंटो,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

कनाडा में स्थायी निवास (Permanent Residency - PR) के लिए आवेदन करना अब थोड़ा महंगा हो गया है. कनाडा सरकार ने 30 अप्रैल 2026 से सभी प्रमुख इमिग्रेशन कैटेगरी की फीस में बढ़ोतरी कर दी है. इसमें एक्सप्रेस एंट्री, PNP, फैमिली स्पॉन्सरशिप, बिजनेस इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और ह्यूमैनिटेरियन कैटेगरी शामिल हैं. सरकारी जानकारी के अनुसार फीस में लगभग 4% से 6% तक की बढ़ोतरी की गई है. आइए समझते हैं हर कैटेगरी में क्या बदलाव हुआ है.

Advertisement

Right of Permanent Residence Fee (RPRF)

ये वो फीस होती है जो PR अप्रूवल के अंतिम चरण में देनी पड़ती है. यह मुख्य आवेदक और उनके जीवनसाथी पर लागू होती है. अब PR के अंतिम स्टेप में ज्यादा भुगतान करना होगा.

  • पुरानी फीस: $575 (40174.49 रु.)
  • नई फीस: $600 (41921.20 रु.)

एक्सप्रेस एंट्री / हाई-स्किल्ड इमिग्रेशन

ये उन लोगों के लिए होता है जो अपनी शिक्षा, अनुभव और भाषा स्कोर के आधार पर स्किल्ड वर्कर के तौर पर PR के लिए आवेदन करते हैं. इसमें Federal Skilled Worker, Canadian Experience Class, Provincial Nominee Program (PNP), Atlantic Immigration Program शामिल हैं. ये कनाडा का सबसे लोकप्रिय PR रास्ता है.

  पुरानी फीस नई फीस
मुख्य आवेदक $950 (66375.24रु.) $990 (69169.98रु.)
जीवनसाथी $950 (66375.24रु.) $990 (69169.98रु.)
बच्चा $260 (18165.85 रु.) $270 (18165.85 रु.)

बिजनेस इमिग्रेशन

यह उन लोगों के लिए है जो कनाडा में निवेश, बिजनेस या उद्यमिता के आधार पर PR लेना चाहते हैं. इसमें बिजनेस ओनर, इन्वेस्टर्स और एंटरप्रेन्योर आते हैं.

Advertisement
  पुरानी फीस नई फीस
मुख्य आवेदक $1,810 (126462.29रु.) $1,895 (132401.13रु.)
जीवनसाथी $950 (66375.24रु.) $990 (69169.98रु.)
बच्चा $260 (18165.85 रु.) $270 18165.85 रु.)

फैमिली स्पॉन्सरशिप

अगर आपका कोई करीबी परिवार सदस्य (पति/पत्नी, बच्चे या माता-पिता) कनाडा में PR या नागरिक है, तो वह आपको स्पॉन्सर कर सकता है. इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा (लगभग 6%) बढ़ोतरी हुई है.

  पुरानी फीस नई फीस
स्पॉन्सरशिप फीस $85 (5938.84रु.) $90 (6288.18रु.)
मुख्य स्पॉन्सर्ड व्यक्ति $545 (38078.43रु.) $570 (38078.43रु.)
बच्चा $85 (5938.84रु.) $90 (6288.18रु.)

प्रोटेक्टेड पर्सन (शरणार्थी कैटेगरी)

प्रोटेक्टेड पर्सन कैटेगरी उन लोगों के लिए होती है जिन्हें अपने देश में जान का खतरा, उत्पीड़न या गंभीर सुरक्षा जोखिम होता है और वे कनाडा में शरण (refugee protection) मांगते हैं.

  पुरानी फीस नई फीस
मुख्य आवेदक $635 (44366.61 रु.) $660 (46113.32रु.)
जीवनसाथी $635 (44366.61 रु.) $660 (46113.32रु.)
बच्चा $175 (12227.02रु.) $180 (12576.36 रु.)

ह्यूमैनिटेरियन और पब्लिक पॉलिसी

यह कैटेगरी कनाडा की इमिग्रेशन प्रणाली में एक स्पेशल और लचीला रास्ता है, जो उन लोगों के लिए होती है जिनका केस सामान्य इमिग्रेशन नियमों में फिट नहीं बैठता, लेकिन उनकी परिस्थितियां मानवीय आधार पर मजबूत होती हैं.

  पुरानी फीस नई फीस
मुख्य आवेदक $635 (44366.61 रु.) $660 (46113.32रु.)
जीवनसाथी $635 (44366.61 रु.) $660 (46113.32रु.)
बच्चा $175 (12227.02रु.) $180 (12576.36 रु.)

परमिट होल्डर्स क्लास

Advertisement

यह उन लोगों के लिए होता है जो पहले से कनाडा में वर्क परमिट या अन्य अस्थायी परमिट पर रह रहे हैं और PR के लिए आवेदन करते हैं.

  • मुख्य आवेदक: $375 (26200.75रु.)→ $390 (27248.78 रु.)

पुराने आवेदकों के लिए नियम

अगर आपने 30 अप्रैल 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, तो कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी. अगर आवेदन पहले भेजा गया है, तो वह सामान्य रूप से स्वीकार किया जा सकता है.

RPRF को लेकर अहम बात

अगर आपने RPRF बाद में देने का विकल्प चुना था, तो अब आपको $600 ((41921.20 रु.) की नई दर के हिसाब से ही भुगतान करना होगा, जो भुगतान के समय की दर के आधार पर होगा.

कनाडा सरकार के इस फैसले से PR की प्रक्रिया अब पहले से थोड़ी महंगी हो गई है हालांकि बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन जो लोग परिवार के साथ आवेदन कर रहे हैं, उनके कुल खर्च में बड़ा फर्क देखने को मिलेगा. बता दें कि खबर लिखते वक्त 1 कनाडाई डॉलर की कीमत 69.87 रु. है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement