बंगाल: भ्रष्टाचार के आरोपी TMC नेता को जूतों की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया - VIDEO

बंगाल के श्यामपुर में 100 दिन के रोजगार योजना के धन के कथित गबन और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर तृणमूल नेता सन्न्यासी मान्ना के खिलाफ ग्रामीणों का भारी आक्रोश देखने को मिला. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनका सिर मुंडवाकर, जूतों की माला पहनाकर और रस्सी बांधकर इलाके में घुमाया.

Advertisement
मनरेगा भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल नेता को ग्रामीणों ने घेरकर किया विरोध (Photo: ITG) मनरेगा भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल नेता को ग्रामीणों ने घेरकर किया विरोध (Photo: ITG)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता, पश्चिम बंगाल,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

100 दिन की रोजगार योजना (मनरेगा) के धन के गबन और भ्रष्टाचार के आरोपों में पश्चिम बंगाल में एक तृणमूल नेता को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा. गुस्साए ग्रामीणों ने न केवल उन्हें घेर लिया, बल्कि कथित तौर पर उनकी कमर में रस्सी बांधकर, सिर मुंडवाकर और गले में जूतों की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया. 

इस घटना से श्यामपुर क्षेत्र में भारी तनाव और सनसनी फैल गई. हंगामे का शिकार हुए उस तृणमूल नेता का नाम सन्न्यासी मान्ना बताया जा रहा है. बाद में सूचना मिलने पर श्यामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ के कब्जे से छुड़ाया.

Advertisement

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तृणमूल नेता सन्न्यासी मान्ना पर 100 दिन के काम (रोजगार गारंटी योजना) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और आम लोगों के पैसे के गबन के आरोप लंबे समय से लग रहे थे. इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी समय से नाराजगी जमा हो रही थी. 

 


आखिरकार उसी नाराजगी का विस्फोट इस दिन देखने को मिला. बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर पहले उन्हें घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मदरसों का सर्वे होगा, पूछे जाएंगे ये 8 सवाल

जैसे-जैसे विरोध प्रदर्शन उग्र होता गया, स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. आरोप है कि गुस्साए लोगों ने उनका सिर मुंडवा दिया. इसके बाद उनके गले में जूतों की माला पहनाई गई और कमर में मजबूत रस्सी बांधकर पूरे इलाके में घुमाया गया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गरीब लोगों के हक का पैसा हड़पने वालों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही श्यामपुर थाने की बड़ी पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ के बीच से सन्न्यासी मान्ना को सुरक्षित निकालकर थाने ले गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »