बंगाल: नतीजों के तीन दिन बाद भी हिंसा, हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी का LIVE वीडियो आया सामने

घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई. आरोप है कि इलाके में दो राजनीतिक गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. घटना के बाद पूरे चौड़ाबस्ती इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. (Photo- Screengrab/ITG) पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. (Photo- Screengrab/ITG)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के तीन दिन बाद भी राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला हावड़ा के शिवपुर थाना क्षेत्र के चौड़ाबस्ती इलाके से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े बमबाजी और हिंसक झड़प की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इलाके में अफरा-तफरी और विस्फोट की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई. आरोप है कि इलाके में अचानक दो राजनीतिक गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. बीजेपी का दावा है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता शमीम अहमद के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों पर हमला किया.

यहां देखें घटना का Live वीडियो-

बीजेपी नेताओं का आरोप है कि हमलावरों ने पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, फिर उन पर ईंट-पत्थर फेंके गए और बाद में देसी बमों से हमला किया गया. इस हमले में भाजपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गए. घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद पूरे चौड़ाबस्ती इलाके में तनाव फैल गया. स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया और कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं. इलाके में स्थिति बिगड़ती देख भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. केंद्रीय बल के जवानों के साथ-साथ क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी तैनात किया गया ताकि हालात को काबू में रखा जा सके.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग सड़क पर भागते नजर आ रहे हैं, जबकि कई जगहों पर विस्फोट जैसी आवाजें सुनाई दे रही हैं. वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं. घटना के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिवपुर पुलिस स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. 

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. प्रशासन का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement