चुनाव आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले 13 आईएएस अफसरों का तबादला किया. कई अफसरों को जिला अधिकारी (डीएम) के साथ-साथ जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) की जिम्मेदारी दी गई है. जारी आदेश के अनुसार, जितिन यादव (कूच बिहार), संदीप घोष (जलपाईगुड़ी), विवेक कुमार (उत्तर दिनाजपुर), राजनवीर सिंह कपूर (मालदा) और आर अर्जुन (मुर्शिदाबाद) को डीएम-कम-डीईओ बनाया गया है.
इसी तरह, श्रीकांत पल्ली को नदिया, श्वेता अग्रवाल को पूर्व बर्धमान, शिल्पा गोरिसारिया को उत्तर 24 परगना, अभिषेक कुमार तिवारी को दक्षिण 24 परगना, हरिशंकर पनिक्कर को दार्जिलिंग और टी बालासुब्रमण्यम को अलीपुरद्वार में डीएम-कम-डीईओ बनाया गया है.
स्मिता पांडे को कोलकाता नगर निगम का आयुक्त और कोलकाता उत्तर का डीईओ बनाया गया है, जबकि रणधीर कुमार को कोलकाता दक्षिण का डीईओ नियुक्त किया गया है. आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि ये अफसर चुनाव को सही और साफ तरीके से कराने में अहम भूमिका निभाएंगे, कई अफसर निगरानी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.
आयोग ने कहा कि यह आदेश तुरंत लागू होगा और 19 मार्च को दोपहर 3 बजे तक सभी अफसरों के जॉइन करने की रिपोर्ट देनी होगी. साथ ही जिन अफसरों का तबादला हुआ है, उन्हें चुनाव खत्म होने तक चुनाव से जुड़े किसी काम में नहीं लगाया जाएगा.
aajtak.in