'CEC ज्ञानेश कुमार उसी होटल में ठहरे हैं, जहां BJP नेता', ममता बनर्जी ने चुनाव की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल के इस्तीफे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर तीखा हमला बोला है. कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्यपाल के इस्तीफे के मामले में 'दाल में कुछ काला है'. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो 'लोक भवन' को भी 'भाजपा भवन' बना दिया जाएगा.

Advertisement
ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला. Photo ITG ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला. Photo ITG

अनिर्बन सिन्हा रॉय / इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारी वनिश कुमार के लिए अफसोस है. उनका आरोप है कि आज हुई बैठक के दौरान ज्ञानेश कुमार ने राज्य के अधिकारियों को धमकाया. ममता ने कहा कि साहस होना अच्छी बात है, लेकिन दिखावटी बहादुरी ठीक नहीं होती.

तृणमूल कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. तृणमूल का आरोप है कि कोलकाता में चुनाव संबंधी अहम बैठकों के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का व्यवहार अधिकारियों के प्रति दबाव बनाने वाला रहा.

Advertisement

अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त उसी होटल में ठहरे हैं, जहां पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान भाजपा के नेता ठहरते हैं. अभिषेक ने कहा कि यह चुनाव भाजपा को सबक सिखाने का अवसर है.

अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति में कई बार 'अग्निपरीक्षा' दी है और हर बार जनता के समर्थन से जीत हासिल की है. अभिषेक ने सवाल उठाया कि जय शाह ने कौन सी अग्निपरीक्षा दी है, जिसके आधार पर वे भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सचिव और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष बने.

उन्होंने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार सच में परिवारवाद खत्म करना चाहती है तो संसद में ऐसा कानून लाए कि एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति राजनीति कर सके. अभिषेक ने कहा कि अगर ऐसा कानून आता है तो वह उसका समर्थन करेंगे और राजनीति भी छोड़ देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement