पश्चिम बंगाल में इस बार बकरीद की छुट्टी सुर्खियों में है. पहले दो दिन की छुट्टी का ऐलान हुआ था, लेकिन अब वो बदल दिया गया है. शुभेंदु सरकार ने पुरानी ममता बनर्जी सरकार का फैसला पलट दिया है.
पिछले साल नवंबर में, जब बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार थी, तब राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था. उसमें बकरीद पर दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया था. 26 और 27 मई, यानी ईद से एक दिन पहले और ईद के दिन, दोनों दिन छुट्टी रखी गई थी.
लेकिन अब बंगाल में सरकार बदल चुकी है. BJP सत्ता में आई है. नई सरकार ने वो पुरानी घोषणा बदल दी है. अब सिर्फ एक दिन की छुट्टी रहेगी, और वो है 28 मई.
यानी तीन बड़े बदलाव हुए हैं. दो दिन की जगह एक दिन की छुट्टी हो गई. तारीख भी बदल गई, 26-27 मई की जगह अब 28 मई को छुट्टी होगी. और यह फैसला नई BJP सरकार ने लिया है, जिसने पुरानी ममता सरकार का ऐलान पलट दिया.
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, कोलकाता स्टेडियम के बाहर बड़ा एक्शन
राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. बकरीद को लेकर छुट्टी के दिनों में बदलाव के बाद सरकारी कर्मचारियों, स्कूलों और अन्य संस्थानों के लिए नया शेड्यूल लागू होगा.
नई BJP सरकार के सत्ता में आने के बाद यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब राज्य में कई प्रशासनिक और नीतिगत बदलाव किए जा रहे हैं. सरकार ने पहले की अधिसूचनाओं की समीक्षा शुरू की हुई है और उसी क्रम में बकरीद अवकाश को लेकर भी संशोधित आदेश जारी किया गया है.
पहले जारी नोटिफिकेशन में दो दिन की छुट्टी घोषित होने के कारण सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में उसी हिसाब से तैयारी की जा रही थी. अब नए आदेश के बाद केवल एक दिन के अवकाश को लागू किया जाएगा.
इंद्रजीत कुंडू