उत्तर प्रदेश विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था व्याप्त थी. वर्तमान सरकार ने उत्तर प्रदेश को कानून व्यवस्था, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में नया स्वरूप दिया है. योगी ने साथ ही बताया कि 2017 के बाद किसानों के लिए प्रदेश में क्या-क्या बदला.