सिलेंडर के लिए लाइन में लगा था युवक, अचानक अचेत होकर जमीन पर गिरा, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी लाइन के बीच एक युवक अचानक जमीन पर गिरकर अचेत हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत उसे सहारा दिया और अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया गया.

Advertisement
अचेत होकर गिरा युवक. (Photo: Screengrab) अचेत होकर गिरा युवक. (Photo: Screengrab)

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

यूपी के हापुड़ में गैस सिलेंडर को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच एक एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई. यहां गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतार में खड़े एक युवक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. घटना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के कविनगर स्थित गैस एजेंसी की है.

दरअसल, युवक सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगा हुआ था. इलाके में गैस को लेकर काफी मारामारी नजर आ रही है. इसको लेकर बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के बाहर जमा थे और काफी समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई और वह लाइन में खड़े-खड़े ही जमीन पर गिर पड़ा और तुरंत अचेत हो गया. इस दौरान कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया.

Advertisement

युवक जमीन पर गिरा तो आसपास के लोग मदद में जुटे

युवक के जमीन पर गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद कुछ लोग आगे आए और तुरंत स्थिति को संभाला और बिना देर किए उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया. उसकी हालत को लेकर परिजन घबरा गए थे, लेकिन अस्पताल में इलाज चला तो उसे राहत मिल गई.

यह भी पढ़ें: इटावा: 1.60 लाख का बिजली बिल देख गरीब चाय वाले को आया हार्ट अटैक, मौत के बाद बवाल

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित है, जिसके कारण लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है. सुबह से ही एजेंसी के बाहर भीड़ जमा हो जाती है और कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ता है. इसी भीड़ और इंतजार के बीच यह घटना सामने आई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »