कौन है गोरखपुर का 'रंगबाज' नेता गोल्डन साहनी, जिसने फॉर्च्यूनर से MBBS छात्र को कुचलकर मार डाला?

Gorakhpur Accident: गोरखपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया, जिसमें BRD मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र आकाश पांडेय की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी नेता गोल्डन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है. मंत्री का करीबी बताए जाने वाले आरोपी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
पुलिस कस्टडी में आरोपी गोल्डन साहनी (Photo- Screengrab) पुलिस कस्टडी में आरोपी गोल्डन साहनी (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • गोरखपुर ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

यूपी के गोरखपुर में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को रौंद दिया. इस भीषण हादसे में BRD मेडिकल कॉलेज से MBBS कर रहे थर्ड ईयर के छात्र आकाश पांडेय की मौत हो गई. जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में गोल्डन साहनी नाम के एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया है. उसके वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है. इस बीच गोल्डेन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह फुल 'भौकाल' से जेब में हाथ डालकर पुलिसवालों के साथ कस्टडी में खड़ा नजर आ रहा है. उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं नजर आ रही है. उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार में मातम पसरा हुआ है. 

Advertisement

आपको बता दें कि पूरा मामला गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर ओवर ब्रिज का है जहां तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर सवार ने रॉन्ग साइड आकर स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान MBBS थर्ड ईयर छात्र 22 वर्षीय आकाश पांडेय के तौर पर हुई है. वह संत कबीर नगर का रहने वाला था.

बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद स्कूटी सवार आकाश छटक कर ओवरब्रिज की रेलिंग में फंस गया. तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन आकाश को नहीं बचाया जा सका. जैसे ही ये खबर घर पहुंची परिवार में चीख-पुकार मच गई.

पुलिस का एक्शन और आरोपी का बैकग्राउंड 

पुलिस के मुताबिक, शाहपुर में रात 9:30 बजे एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें BRD मेडिकल कॉलेज के MBBS तृतीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई. एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी गोल्डन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, आरोपी गोल्डन साहनी यूपी के एक मंत्री का करीबी है. गोल्डन गोरखपुर में प्रॉपर्टी का काम करता हैं. अबकी बार ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हाथ आजमाने जा रहा था. उसके बैनर/पोस्टर कई जगहों पर लगे पाए गए. स्थानीय नेताओं/विधायक संग उसकी फोटोज हो वायरल हो रही हैं. फिलहाल, सबकी नजरें पुलिस पर टिकी हैं कि वह उसपर किस तरह का एक्शन लेती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement