'22 साल से मायके नहीं गई पत्नी नाराज है, छुट्टी दे दो', पुलिस इंस्पेक्टर का लेटर वायरल

यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर का एसपी को दिया प्रार्थना पत्र तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंस्पेक्टर ने होली के लिए 10 दिन की छुट्टी मांगी थी. एसपी ने 5 दिन की छुट्टी भी स्वीकृत कर दी. मगर, इंस्पेक्टर ने छुट्टी के लिए जो कारण बताया है उसे हर कोई नायाब बता रहा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

फिरोज़ खान

  • फर्रूखाबाद,
  • 04 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

पुलिस इंस्पेक्टर पति की नौकरी के चलते शादी के 22 साल बीते जाने पर पत्नी होली पर अपने मायके नहीं जा सकी. इस साल उसने जिद पकड़ ली कि होली पर मायके जाना है और साथ ही अपने इंस्पेक्टर पति से साथ चलने की जिद की. पत्नी की जिद के आगे बेबस इंस्पेक्टर ने एसपी से 10 दिन की छुट्टी मांगी. एसपी ने 10 दिन तो नहीं, लेकिन 5 दिन की छुट्टी भी दे दी.

Advertisement

मगर, अब इंस्पेक्टर का एसपी को छुट्टी के लिए दिया प्रार्थना पत्र तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्योंकि, इंस्पेक्टर ने छुट्टी के लिए जो वजह बताई है, वह बहुत ही अलग है. इंस्पेक्टर के साथी पुलिसकर्मी भी इस वजह को सबसे अलग बता रहे हैं. मामला यूपी के फर्रूखाबाद के फतेहगढ़ का है.

इंस्पेक्टर का एसपी को दिया गया प्रार्थना पत्र.

जानकारी के मुताबिक, फर्रूखाबाद के फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार रिट सेल का कार्य देख रहे हैं. अशोक कुमार ने होली पर छुट्टी दिए जाने प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा को दिया था. उन्होंने 10 दिन की छुट्टी मांगी थी, लेकिन एसपी ने उन्हें पांच दिन की छुट्टी दी. अब उनका एसपी को छुट्टी के लिए दिया प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

पत्नी की जिद है होली पर साथ चलें 

प्रार्थना पत्र में पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने लिखा, ''प्रार्थी (अशोक कुमार) की शादी को 22 साल हो गए हैं. इन 22 वर्षों में प्रार्थी की पत्नी होली पर मायके नहीं जा पाई है. इस कारण से पत्नी बेहद नाराज है और इस वर्ष होली पर पत्नी अपने मायके जाने और मुझे भी साथ चलने की जिद कर रही है. इस कारण से प्रार्थी को होली पर अवकाश की अत्यंत आवश्यकता है. 10 दिन का अवकाश दिए जाने की कृपा करें.''

5 दिन की मिली छुट्टी

प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार को 5 दिन का अवकाश दिया है. वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर का छुट्टी का प्रार्थना पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं विभागीय कर्मचारी भी पुलिसकर्मी के छुट्टी की एप्लीकेशन को सबसे अलग बता रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement