CM योगी ने शिवपाल और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर कसा तंज, विधानसभा में बोले- चच्चू का असर आ ही गया

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने 10वीं बार बजट पेश करने को ऐतिहासिक बताते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को आंकड़ों के फेरबदल पर घेरा.

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को 10वीं बार बजट पेश करने का गौरव प्राप्त हुआ है. चर्चा में सत्ता पक्ष के 109 और विपक्ष के 58 सदस्यों ने भाग लिया. सीएम ने बताया कि 31 मार्च से पहले सभी विभाग अपनी नई कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे. उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि 2016-17 में राजकोषीय घाटा 4% से अधिक था, जो अब घटकर लगभग 2% रह गया है.

Advertisement

शिवपाल यादव और 'श्राप' वाला तंज

सदन में चर्चा के दौरान सीएम योगी ने चुटीले अंदाज में शिवपाल यादव और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "मैं कामना करता हूं कि शिवपाल जी का श्राप नेता प्रतिपक्ष को न लगे. आपके समय में शिवपाल जी लठैत थे." 

बकौल सीएम योगी- मुझे लगता था कि नेता प्रतिपक्ष उम्र के हिसाब से आंकड़ों में घालमेल नही करेंगे, लेकिन लगा कि चच्चू का प्रभाव उनपर आ गया. राजकोषीय घाटे को लेकर वित्तमंत्री जी ने तत्काल उनकी बात को सही किया. 

माता प्रसाद पांडेय पर निशाना 

सीएम ने आरोप लगाया कि माता प्रसाद पांडेय ने शिवपाल यादव की संगत में आकर बजट के आंकड़ों में हेरफेर किया है. उन्होंने विपक्षी कार्यकाल की आर्थिक स्थिति की तुलना आज के सुधरे हुए वित्तीय प्रबंधन से की. सीएम ने कहा कि कर्ज को कम करके 23 % पर ले जाएंगे जो कि अभी 27% है. सरकारी आय 2017 में 43000 थी अभी 1 लाख के पार है. 

Advertisement

UP टॉप 3 में है

सीएम ने आगे कहा कि भारत तब विकसित होगा जब राज्य विकसित होंगे, राज्य तब विकसित होगा जब जिले विकसित होंगे, जिले तब विकसित होंगे जब गांव विकसित होंगे. पहले यूपी सबसे नीचे के राज्यों में शुमार होता था लेकिन अब UP टॉप 3 में है. 2026-27 में जीडीपी 40 लाख करोड़ के पार पहुंचाएंगे. सपा ने प्रदेश को इतना बदनाम किया था कि होटलों में कमरे नहीं मिलते थे. अब कानून का राज है. अब UP के लोगों की बाहर इज्जत होती है. 

माता प्रसाद का योगी सरकार पर वार 

इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने 9 लाख करोड़ के बजट और सरकारी दावों पर सवाल उठाते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और नमामि गंगे परियोजना में खामियां गिनाईं. 

विधानसभा में बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के बीच तीखी बहस हुई. पांडेय ने आरोप लगाया कि भारी-भरकम बजट के बावजूद योजनाएं अधूरी हैं और विकास का संकल्प कमजोर पड़ रहा है. उन्होंने कर्ज के मुद्दे पर सरकार को घेरा, जिस पर सुरेश खन्ना ने पलटवार करते हुए कहा कि कर्ज का बोझ 34% से घटकर 27% रह गया है.

पांडेय ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का जिक्र करते हुए यूक्रेन से लौटे 'अपरिपक्व' डॉक्टरों की नियुक्ति और सामुदायिक केंद्रों में सर्जनों की कमी का मुद्दा उठाया. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि लाखों की सैलरी पाने वाले सरकारी शिक्षकों के बजाय कम वेतन वाले निजी शिक्षक बेहतर पढ़ा रहे हैं.

Advertisement

शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश पर घेरा

माता प्रसाद पांडेय ने सवाल किया कि 3 लाख करोड़ के बजट में उनकी सरकार ने बहुत कुछ बनाया, लेकिन 9 लाख करोड़ लाकर इस सरकार ने क्या किया? उन्होंने निवेश के दावों पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें भी निवेश की लिस्ट दी जाए ताकि वह 'घुमक्कड़' बनकर देख सकें कि काम कहां हो रहा है. उन्होंने गलगोटिया जैसे संस्थानों की फीस और शिक्षा की गुणवत्ता पर भी गंभीर टिप्पणी की.

गंगा स्वच्छता और मोक्ष की अपील

नमामि गंगे परियोजना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 14 हजार करोड़ खर्च होने के बाद भी गंगा साफ नहीं हुई. पांडेय ने भावुक होते हुए कहा कि जिस गंगा मैया ने आपको देश की जिम्मेदारी सौंपी, उसकी स्वच्छता के लिए कुछ ठोस करें, क्योंकि मरते समय हर हिंदू गंगाजल से मोक्ष की कामना करता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement