'विपक्ष में राहुल की लोकप्रियता बढ़ी, लेकिन लोग अखिलेश को ज्यादा पसंद कर रहे', बोले सपा के सीनियर नेता राम गोविंद चौधरी

उत्तर प्रदेश के बलिया में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने एक बड़ा बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है. उन्होंने दावा किया है कि देश में राहुल गांधी से ज्यादा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

Advertisement
सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी (बीच में) ने अखिलेश-राहुल पर दिया बयान (Photo: ITG) सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी (बीच में) ने अखिलेश-राहुल पर दिया बयान (Photo: ITG)

aajtak.in

  • बलिया ,
  • 08 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और यूपी विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता राम गोविंद चौधरी ने बड़ा बयान दिया. उनके इस बयान की खासी चर्चा हो रही है. दरअसल, चौधरी ने दावा किया कि देश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लोकप्रियता बढ़ रही है. उन्होंने कहा- 'विपक्ष में राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है, लेकिन लोग अखिलेश यादव को (ज्यादा) पसंद कर रहे हैं."

Advertisement

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राम गोविंद चौधरी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मोदी सरकार में "सबसे अच्छा काम" किया है. उन्होंने अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से कहा, "गडकरी के विभाग को छोड़कर, कहीं कोई विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है. रोजगार और विकास सिर्फ अखबारों, चैनलों और होर्डिंग्स में दिखाए जा रहे हैं."

चौधरी ने आगे कहा, "गडकरी ने मोदी सरकार में सबसे अच्छा काम किया है. वह सबसे अच्छा बोलते भी हैं. वह किसी के प्रति कोई द्वेषपूर्ण बात नहीं कहते, इसीलिए उन्हें दरकिनार किया गया है." मालूम हो कि नागपुर से तीन बार लोकसभा सांसद रहे गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री हैं. 

सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग "भाजपा में सही हैं वे किनारे पर हैं, जबकि जो गलत हैं वे मुख्य धारा में हैं." उन्होंने यह भी कहा कि गडकरी का मंत्रिमंडल में होना एक "मजबूरी" थी और दावा किया कि उनके बिना "सरकार गिर जाएगी."

Advertisement

72 वर्षीय वरिष्ठ सपा नेता ने कहा, "देश में लोग अखिलेश यादव को पसंद कर रहे हैं और उनकी लोकप्रियता बढ़ी है. विपक्ष में राहुल गांधी की लोकप्रियता भी बढ़ी है, लेकिन जनता अखिलेश यादव को (अधिक) पसंद कर रही है."

बता दें की चौधरी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे हैं. उनके इस बयान को समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े नेता के रूप में पेश करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जो कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन के समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement