सहारनपुर में ‘वुडन सिटी’ को एक्सप्रेसवे से मिलेगी नई उड़ान… दिल्ली-देहरादून कनेक्टिविटी से होंगे ये फायदे

सहारनपुर की वुडन इंडस्ट्री को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से नई गति मिलेगी. अब दिल्ली से दूरी घटकर ढाई–तीन घंटे रह गई है, जिससे ट्रांसपोर्ट और बायर्स की आवाजाही आसान हुई है. एक्सपोर्ट कारोबार में तेजी आएगी, नए ऑर्डर बढ़ेंगे और हरियाणा व उत्तराखंड के व्यापार को भी लाभ मिलेगा.

Advertisement
दिल्ली-देहरादून कनेक्टिविटी से सहारनपुर में बढ़ेगा कारोबार. (Photo: Screengrab) दिल्ली-देहरादून कनेक्टिविटी से सहारनपुर में बढ़ेगा कारोबार. (Photo: Screengrab)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

सहारनपुर की पहचान देश-विदेश में ‘वुडन सिटी’ के रूप में होती है, जहां तैयार होने वाले लकड़ी के नक्काशीदार फर्नीचर और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद दुनियाभर में मशहूर हैं. अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद इस वुडन इंडस्ट्री को नई रफ्तार मिलने जा रही है. बेहतर कनेक्टिविटी के चलते सहारनपुर से दिल्ली की दूरी घटकर करीब ढाई से तीन घंटे रह गई है, जिससे कारोबारियों के लिए माल की आवाजाही आसान और तेज हो गई है.

Advertisement

पहले सहारनपुर से दिल्ली पहुंचने में 6 से 8 घंटे तक का समय लग जाता था, जिससे एक्सपोर्ट का काम प्रभावित होता था. विदेशी बायर्स को यहां आने में दिक्कत होती थी और कई बार डील्स भी प्रभावित हो जाती थीं. लेकिन अब एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली एयरपोर्ट से सहारनपुर तक पहुंचना बेहद आसान हो गया है. इससे न सिर्फ बायर्स की आवाजाही बढ़ेगी बल्कि नए ऑर्डर मिलने की संभावनाएं भी कई गुना बढ़ जाएंगी.

हैंडीक्रॉफ्ट के व्यापार में आएगी तेजी
स्थानीय कारोबारी अनस बताते हैं कि सहारनपुर का हैंडीक्राफ्ट बिजनेस पूरी तरह से एक्सपोर्ट पर निर्भर है. अब एक्सप्रेसवे की वजह से बायर्स एक ही दिन में आ-जा सकते हैं. जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी. पहले जहां एक मीटिंग के लिए पूरा दिन या रात लग जाता था, वहीं अब कुछ घंटों में काम पूरा हो सकेगा. इससे कारोबार में तेजी आएगी और इंटरनेशनल मार्केट में सहारनपुर के उत्पादों की पहुंच और मजबूत होगी.

Advertisement

एक्सप्रेसवे का सीधा असर सिर्फ सहारनपुर ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों जैसे हरियाणा और उत्तराखंड के व्यापार पर भी पड़ेगा. बेहतर रोड नेटवर्क से ट्रांसपोर्टेशन आसान होगा, जिससे बड़े स्तर पर माल की सप्लाई संभव हो पाएगी. कुल मिलाकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सहारनपुर की वुडन सिटी को नई पहचान देने के साथ-साथ कारोबारियों के लिए विकास का नया दरवाजा खोल रहा है.

हरियाणा और उत्तराखंड के लोगों को भी मिलेगा फायदा
एक बिजनेसमैन जिनका नाम अनस है, उन्होंने बताया कि सहारनपुर में हम लोगों का एक्सपोर्ट का व्यापार है. यहां पर जो हैंडीक्राफ्ट का बिजनेस है वह फॉरेनर बार से ही चलता है. हम लोगों के जो बायर्स हैं वह दिल्ली से सहारनपुर आते हैं. पहले उन्हें दिल्ली से सहारनपुर आने में 6 से 8 घंटे लगते थे, लेकिन एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब यह समय और घट जाएगा. लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से अब सहारनपुर तक आने में मैक्सिमम ढाई से 3 घंटे का समय लगता है. 

एक्सप्रेसवे बिजनेस के लिए एक बहुत अच्छा है. बिजनेस में कितना मुनाफा हो सकता है यह तो बिजनेस टू बिजनेस ही डिपेंड करता है. इससे हमारा ही नहीं अब उत्तराखंड का और हरियाणा का भी बिजनेस बढ़ाने वाला है. क्योंकि अब एक्सप्रेसवे की वजह से दिल्ली जाना बहुत आसान हो गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement