UP: रोटी पर थूककर तंदूर में लगाने का VIDEO वायरल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सहारनपुर के चिलकाना में होटल कर्मचारी का रोटी पर थूकने का कथित वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच जारी है. वहीं, गोरक्षा दल ने भी थाने पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Advertisement
आरोपी पर केस दर्ज.(Photo: Screengrab) आरोपी पर केस दर्ज.(Photo: Screengrab)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

सहारनपुर में रोटी पर थूककर तंदूर में लगाने की कथित शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. यह मामला चिलकाना कस्बे के बस स्टैंड स्थित एक होटल से जुड़ा बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में होटल में काम कर रहा एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने इस घटना को लोगों की भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और होटल के खिलाफ भी नाराजगी जताई जाने लगी. लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत समाज में गलत संदेश देती है.

यह भी पढ़ें: प्यार का जाल, हैवानियत और... सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की. घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही चिलकाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में काम कर रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है. युवक से वीडियो के संबंध में पूछताछ की जा रही है और मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

इसी बीच गोरक्षा दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.

देखे वीडियो...

थाने पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की और घटना को गंभीर बताते हुए कानून के तहत कठोर कदम उठाने की बात कही.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

इस मामले में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी दी कि वीडियो में दिखाई दे रही घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है.

पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है.

पुलिस ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement