उत्तर प्रदेश के बांदा में एक रिटायर्ड दारोगा के बेटे से जुड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरोप है कि दारोगा के बेटे ने पहले तो युवती से शादी का वादा कर उसका यौन शोषण किया. फिर गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया. जब उसने इनकार किया, तो उसके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं बच्चे के जन्म के बाद आरोपी ने उसे भगा दिया और शादी करने से इनकार कर दिया.
पीड़िता ने बताया कि आरोपी के पिता रिटायर्ड दारोगा हैं. कुछ साल पहले उसकी आरोपी से फोन पर बात हुई थी. जिसके बाद युवक ने शादी का झूठा वादा कर कई महीनों तक मेरा यौन शोषण किया. जब मैं गर्भवती हो गई, तो उसने मुझ पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया. मैंने मना किया तो मेरे साथ मारपीट की और कहता रहा कि गर्भपात के बाद ही शादी करेंगे. इसी बीच डिलीवरी के बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे भगा दिया.
ये भी पढ़ें-
शादी का झूठा आश्वासन देकर गुमराह किया
पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने पहले भी एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें डीएनए टेस्ट हुआ था. उस दौरान आरोपी और उसके परिजनों ने मुझे झूठा आश्वासन देकर गुमराह किया. मुझसे शादी करने को कहा और मामला रफा-दफा करवा लिया. इसके बाद न तो उसने मुझसे शादी की और न ही मेरा और बच्चे का कोई ख्याल रख रहा है. मैं न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही हूं.
डॉक्टरों पर डीएनए बदलने का आरोप
पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं. पीड़िता ने डॉक्टरों पर भी आरोपी से मिलीभगत कर डीएनए बदलने का आरोप लगाया है. पीड़िता का यह भी कहना है कि जब मैं सीएम योगी से शिकायत करने जा रही थी, तो आरोपी के पिता ने मुझे रोक लिया. मैं पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग करती हूं.
मामले में ASP ने कही ये बात
एएसपी शिवराज ने बताया कि कार्यालय में एक महिला शिकायत लेकर आई थी कि शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में शिकायत मिली है. तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली नगर में आरोपी समेत 4 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
सिद्धार्थ गुप्ता