रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर दो आरोपियों के खिलाफ लगी रासुका

उत्तर प्रदेश में रामचरितमान विवाद को लेकर पुलिस काफी सख्त है. पुलिस की तरफ से दो आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है. सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा नाम के आरोपियों के खिलाफ ये एक्शन लिया गया है.

Advertisement
दो आरोपियों पर लगी रासुका दो आरोपियों पर लगी रासुका

सत्यम मिश्रा / समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 06 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:04 AM IST

उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान ने इस मामले को तूल दिया, उसके बाद विरोध के नाम पर प्रतियां जलाने ने भी समाज के बड़े तबके की भावनाओं को आहत किया. अब उस विवाद को लेकर ही यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. दो आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता सतनाम सिंह लवी ने श्री रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों के खिलाफ तहरीर दी थी और जिसके बाद पुलिस ने सलीम हसन और सत्येंद्र कुशवाहा समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. फिर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जांच पड़ताल की कार्रवाई शुरू की गई, जिसके बाद सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करते हुए रासुका लगाया गया. वहीं अन्य आरोपियों की भी भूमिका जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाईं, वो सभी ओबीसी महासभा से जुड़े हुए थे. ये सभी एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ रामचरितमानस का विरोध. वैसे ये पूरा विवाद स्वामी प्रसाद मौर्य के एक बयान के बाद ही शुरू हुआ था. असल में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि कई करोड़ लोग रामचरितमानस को नहीं पढ़ते, सब बकवास है. यह तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा था- सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए रामचरितमानस से आपत्तिजनक अंशों को बाहर करना चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए. तुलसीदास की रामचरितमानस में कुछ अंश ऐसे हैं, जिन पर हमें आपत्ति है. क्योंकि किसी भी धर्म में किसी को भी गाली देने का कोई अधिकार नहीं है. तुलसीदास की रामायण की एक चौपाई है, जिसमें इसमें वह शूद्रों को अधम जाति का होने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »