प्रयागराज में होटल के लिए बन रहा था बेसमेंट, बगल का गोदाम गिरने से मलबे में दबे मजदूर, एक की मौत

प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बगल में स्थित एक जर्जर गोदाम के अचानक ढहने से दो मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. होटल निर्माण की तैयारी के बीच हुई इस लापरवाही ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
रेस्क्यू करती SDRF की टीम.(Photo:ITG) रेस्क्यू करती SDRF की टीम.(Photo:ITG)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज ,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

प्रयागराज में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. साउथ मलाका इलाके में निर्माणाधीन मकान के लिए बेसमेंट बनाया जा रहा था, तभी खुदाई दौरान बगल मे स्थित जर्जर गोदाम भरभरा कर बेसमेंट में गिर गया, जिसमें दो मजदूर दब गए. इसमें एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया, जिसका इलाज एसआरएन अस्पताल में किया जा रहा है.

Advertisement

दरअसल, निर्माणाधीन मकान के लिए बेसमेंट की खुदाई का काम किया जा रहा था. लोगों के मुताबिक, यहां होटल बनाने की तैयारी की जा रही थी और बेसमेंट के नीचे पिलर ढालने का काम चल रहा था.

इस बीच, बगल में स्थित जर्जर मकान का गोदाम भर भरा कर मजदूरों के ऊपर गिर गया. इस हादसे में मिर्जापुर के रहने वाले 30 वर्षीय मजदूर विनोद की एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. मौके पर फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ को भी बुला लिया गया था. मौके पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है.

डीसीपी के मुताबिक इस मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ये घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement