प्रयागराज के PPGCL पावर प्लांट में मजदूरों की समस्या का हुआ समाधान, काम पर लौटे

पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति मे कंपनी के अधिकारियों से वार्ता करा उनकी समस्या का समाधान दोपहर तक करा दिया गया. सभी मजदूर शांतिपूर्वक तरीके से अपने कार्य पर वापस लौट गए हैं.

Advertisement
प्रयागराज पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड पावर प्लांट में सैकड़ों मजदूर धरने पर बैठे. (Photo: ITG) प्रयागराज पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड पावर प्लांट में सैकड़ों मजदूर धरने पर बैठे. (Photo: ITG)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज ,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

प्रयागराज के बारा इलाके में स्थित प्रयागराज पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PPGCL) पावर प्लांट में बुधवार को सैकड़ों मजदूरों ने 12 घंटे की ड्यूटी के विरोध में काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी. गुस्साए मजदूर प्लांट के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे. मजदूरों का आरोप था कि कंपनी उनसे जबरन 12-12 घंटे काम करवा रही है, जो श्रम कानूनों के खिलाफ है. उनका कहना था कि यह न सिर्फ आर्थिक, बल्कि शारीरिक शोषण भी है. 

Advertisement

इसकी सूचना पाकर डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारिओं ने नाराज मजदूरों को समझाया और सबको शांत कराया. इस मामले में करीब 300 मजदूरों ने अपनी मांगो को लेकर कंपनी परिसर मे ही अधिकारियों के सामने शांति पूर्ण ढंग से अपनी बात रखी. धरने पर बैठे मजदूरों ने साफ कर दिया है कि वे प्रबंधन से लिखित में गारंटी चाहते हैं कि उनकी मांगों पर अमल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: माफिया अशरफ के पूर्व गनर इरफान गद्दी की सरेआम हत्या, बीच सड़क पर सीने में मारी गोली

उनकी मांग थी कि उनकी ड्यूटी को नियमों के अनुसार 8 घंटे किया जाए. साथ ही उन्होंने महंगाई को देखते हुए वेतन बढ़ाने (मानदेय वृद्धि) की भी मांग उठाई. उनका कहना था कि मौजूदा वेतन में काम करना अब मुश्किल हो गया है और कंपनी को इस पर तुरंत निर्णय लेना चाहिए. पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति मे कंपनी के अधिकारियों से वार्ता करा उनकी समस्या का समाधान दोपहर तक करा दिया गया. सभी मजदूर शांतिपूर्वक तरीके से अपने कार्य पर वापस लौट गए हैं. प्रयागराज पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड पावर प्लांट में शांति व्यवस्था बरकरार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement