UP: प्रधानमंत्री आवास योजना वाले मकानों को खाली करने का नोटिस, हापुड़ के इंद्रानगर कॉलोनी में हड़कंप

हापुड़ की इंद्रानगर कॉलोनी के 41 मकान मालिकों को घर खाली करने का नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया है. इनमें से कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं. नगर पालिका का दावा है कि ये मकान तालाब की जमीन पर बने हैं. मामले की जांच जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने शुरू कर दी है.

Advertisement
41 मकान मालिकों को घर खाली करने का नोटिस 41 मकान मालिकों को घर खाली करने का नोटिस

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़ ,
  • 18 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के स्याना चौपला स्थित इंद्रानगर कॉलोनी में रहने वाले 41 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है. इन मकानों में से करीब एक दर्जन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं. इस नोटिस से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग अपने आशियाने छिन जाने से डरे हुए हैं.

नगर पालिका के अधिवक्ता द्वारा ये नोटिस भेजे गए, जिसमें आरोप है कि लोगों ने तालाब की जमीन पर अनधिकृत रूप से कब्जा किया है. इंद्रानगर कॉलोनी की कुल आबादी करीब दो हजार है और यहां के लोग 40 साल से रह रहे हैं. कई लोगों के पास 1986 में मिले आवासीय पट्टे हैं.

Advertisement

41 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

पीड़ितों का कहना है कि नगरपालिका ने द्वारा यहां सड़कें बनवाईं गईं. पानी की टंकी के साथ सरकारी नल और बिजली का इंतजाम किया गया. साथ ही रहने वाले लोगों से हाउस टैक्स और पानी का बिल भी लिया. अब अचानक उन्हें मकान खाली करने का आदेश मिल रहा है. जिसकी वजह से ये लोग काफी परेशान हैं. 

प्रभावित उर्मिला ने बताया कि पहले झोपड़ी थी, फिर पीएम आवास योजना के तहत तीन किस्तें मिलीं और मकान बना. कभी किसी अधिकारी ने नहीं बताया कि यह जमीन तालाब की है.

मकान खाली करने का नोटिस मिलने से मचा हड़ंकप 

वहीं, गढ़मुक्तेश्वर की अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह ने कहा कि मकान खाली करने को नहीं कहा गया है, सिर्फ दस्तावेज मांगें गए हैं. डीएम प्रेरणा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement