'गरीब-गुरबा की पीठ पर यादवों की लाठी के निशान, अब अखिलेश के लिए दरी नहीं बिछाएंगे', ओमप्रकाश राजभर का सपा मुखिया पर हमला

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा ने 'वोट हमारा, राज तुम्हारा' की नीति से पिछड़ों को ठगा है. उन्होंने यादवों पर मुगलों-अंग्रेजों का सिपाही बनकर ओबीसी समाज को दबाने का आरोप लगाया. राजभर ने साफ किया कि वे अब सपा के लिए दरी नहीं बिछाएंगे.

Advertisement
ओम प्रकाश राजभर को सियासी मात देने का अखिलेश यादव प्लान (Photo-ITG) ओम प्रकाश राजभर को सियासी मात देने का अखिलेश यादव प्लान (Photo-ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा ने 'वोट हमारा, राज तुम्हारा' की नीति अपनाकर पिछड़ों को ठगा है. उन्होंने यादवों पर मुगलों-अंग्रेजों का सिपाही बनकर और दंगों के जरिए ओबीसी समाज को लड़ाने का आरोप लगाया. राजभर ने साफ किया कि वे अब लाठी नहीं खाएंगे और अपना राजनीतिक अधिकार लेकर रहेंगे.

दरअसल, शुक्रवार को यूपी सरकार के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है. राजभर ने सवाल किया कि अखिलेश यादव गैर-यादव ओबीसी समाज को उनका हक आखिर कब देंगे. उन्होंने कहा, 'वोट हमारा, राज तुम्हारा' अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा.

Advertisement

ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि पहले दंगे करवाकर, समाज को आपस में लड़वाकर ओबीसी राजनीति की गई. उन्होंने कहा कि इतिहास में अखिलेश यादव के समाज का किसी विदेशी ताकत से संघर्ष का उल्लेख नहीं मिलता है. 

राजभर ने आरोप लगाया कि पूर्व में मुगलों और अंग्रेजों की सेना में सिपाही बनकर हमें पीटा गया, दबाया गया. अब समाज को आपस में लड़ाकर राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है.

मंत्री ने आगे कहा कि उनका इतिहास महाराजा सुहेलदेव राजभर और रानी अवंती भाई लोधी जैसे वीरों का इतिहास है. राजभर समाज अपना राजनीतिक अधिकार लेता रहेगा. उन्होंने दावा किया कि गरीब-गुरबा की पीठ पर यादवों की लाठी के निशान हैं. अब अखिलेश यादव की सत्ता के लिए वे दरी नहीं बिछाएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement