Traffic Advisory: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, नोएडा में इन रास्तों पर जाने से बचें

Jewar Airport Noida Traffic Advisory: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग को लेकर एडवाइजरी जारी की है. जिसके मुताबिक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी. विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

Advertisement
Traffic Advisory for Jewar Airport inauguration (Photo-PTI) Traffic Advisory for Jewar Airport inauguration (Photo-PTI)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में बड़े नेताओं के साथ-साथ आसपास के इलाकों से लगभग 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. जिसमें सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर पार्किंग की व्यवस्था तक की जानकारी दी गई है.

Advertisement

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक कई सड़कों पर रूट डायवर्जन रहेगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें. 

विदेश जैसा लुक, 3900 मीटर लंबा रनवे... देखें जेवर एयरपोर्ट की इनसाइड Photos
 

बंद रहेगा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर पूरे दिन भारी (HGV), मध्यम (MGV) और हल्के (LGV) मालवाहकों (ट्रक, ट्रॉली आदि) के आने-जाने पर पाबंदी रहेगी. हालांकि, इमरजेंसी वाहन (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड) को अनुमति रहेगी.

अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के लिए रूट

- मेरठ, गाजियाबाद से आने वालों को Eastern Peripheral Expressway → सिरसा टोल → डाढ़ा → सुपरटेक → नट मढ़ैया → होण्डा सीएल चौक → पुस्ता तिराहा → गलगोटिया यूनिवर्सिटी → फलैदा → दयानतपुर होते हुए अस्थाई गेट से एंट्री करनी है. वहीं, पार्किंग P-06 और P-07 में करनी होगी.

Advertisement

- मथुरा और अलीगढ़ से यमुना एक्सप्रेसवे होकर आने वालों को जेवर टोल के बाद जेवर कट से उतरकर सबौता अंडरपास → किशोरपुर गेट से प्रवेश करना है. पार्किंग P-05, P-09, P-11 में होगी.

- हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा की तरफ से आने वालों को जेवर-खुर्जा रोड पर थोरा से दाहिना मुड़कर पारोही गेट से प्रवेश करना है. इनके लिए पार्किंग P-13 और P-14 में होगी.

जेवर एयरपोर्ट: पहले साल में 1.2 करोड़ पैसेंजर्स का होगा फुटफॉल, जानिए 10 खास बातें
 

गौतमबुद्धनगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) के लोगों के लिए रूट


- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से आने वालों को गलगोटिया कट → एक्सपोमार्ट → आईएफएस विला → एनएसजी गोलचक्कर → पुस्ता तिराहा → दयानतपुर होते हुए अस्थाई गेट से प्रवेश तथा पार्किंग P-07 में करनी होगी.
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर से आने वालों को परी चौक → होण्डा सीएल चौक → पुस्ता तिराहा → दयानतपुर होते हुए एंट्री करनी होगी और पार्किंग P-07 में होगी.
- दनकौर, रोनीजा, खुपुरा से आने वालों को दनकौर-बुपूरा रोड → फलैदा कट → दयानतपुर → नवनिर्मित अस्थाई गेट से एंट्री और P-07 में पार्किंग की व्यवस्था होगी.
- जेवर कस्बा से आने वालों को सबौता अंडरपास → किशोरपुर गेट → P-12 पार्किंग.
- दो पहिया और हल्के वाहन वाले किशोरपुर गेट से P-04 पार्किंग में पार्क करें.

Advertisement


VIP और खास लोगों के लिए क्या व्यवस्था?

  • VIP लोग यमुना एक्सप्रेसवे के 32 किमी इंटरचेंज से सीधे P-01, P-02, P-03 में पार्किंग करेंगे और शटल से कार्यक्रम स्थल जाएंगे.
  • मीडिया वाहन: किशोरपुर गेट → P-08
  • पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी: किशोरपुर गेट → P-10
  • प्रशासनिक बसें: दयानतपुर मार्ग → P-15

मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन
जेवर की ओर आने वाले ट्रक आदि को टप्पल, पलवल, चचुरा, खुर्जा आदि से पहले ही डायवर्ट कर दिया जाएगा. जबकि आगरा की ओर से आने वाले यातायात को जेवर टोल से पहले यू-टर्न से वापस कर दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement